जानकारी दी कि योजना के तहत वार्ड संख्या 34 एवं 35 में बक्सर सिंडिकेट से जिला परिवहन कार्यालय, कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय होते हुए गंगा ब्रिज पथ महिला पुल तक सड़क एवं नाला निर्माण किया जाएगा.
- बुडको के माध्यम से सड़क, नाला व प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी योजनाओं का एग्रीमेंट पूरा
- कई वार्डों में शीघ्र शुरू होंगे निर्माण कार्य
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा है कि उनके निरंतर प्रयासों के कारण बक्सर नगर परिषद से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को मंजूरी मिली है. बुडको (BUIDCO) के माध्यम से इन योजनाओं का एग्रीमेंट संपन्न हो चुका है और जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा.
पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने अपने बयान में कहा कि बक्सर शहर की जनता को बेहतर सड़क, नाला और प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराना हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है. उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत रहे हैं, जिसका परिणाम अब सामने आ रहा है.
उन्होंने जानकारी दी कि योजना के तहत वार्ड संख्या 34 एवं 35 में बक्सर सिंडिकेट से जिला परिवहन कार्यालय, कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय होते हुए गंगा ब्रिज पथ महिला पुल तक सड़क एवं नाला निर्माण किया जाएगा. इसके साथ ही आरा–बक्सर मुख्य मार्ग से उत्तर जिला परिषद रोड होते हुए छोटकी सारिमपुर से पुलिस अधीक्षक आवास तक सड़क और नाला निर्माण कार्य कराया जाएगा.
पूर्व विधायक ने बताया कि वार्ड संख्या 22 एवं 32 की संयुक्त सीमा में बक्सर आरसीडी मुख्य बाईपास सड़क से वैष्णवी क्लार्क होटल, दिव्यलोक अस्पताल होते हुए सिंडिकेट मुख्य पथ तक सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन का कार्य भी शामिल है.
मुन्ना तिवारी ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से नगर परिषद क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और जलनिकासी की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी. उन्होंने दावा किया कि यह विकास कार्य बक्सर शहर को नई पहचान देगा.
पूर्व विधायक के इस बयान के बाद स्थानीय लोगों ने विकास योजनाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि कार्य तय समय पर पूरे होंगे.




.png)


.png)
.gif)








0 Comments