वीडियो : लग्जरी कार में छुपाकर लाई जा रही थी शराब, सेतु पर खुल गया तस्करी का राज ..

स्पष्ट किया कि सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और जांच अभियान लगातार तेज किया गया है और शराब तस्करी के किसी भी प्रयास को सख्ती से नाकाम किया जाएगा.







                                         



  • यूपी सीमा से बिहार में एंट्री करते ही उत्पाद विभाग की पैनी नजर ने पकड़ा खेल
  • हुंडई i10 से 117 लीटर विदेशी शराब जब्त, आजमगढ़ का युवक गिरफ्तार

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में शराब तस्करों के लिए सीमावर्ती रास्ते एक बार फिर मुश्किल साबित हुए हैं. उत्तर प्रदेश से बिहार में शराब खपाने की कोशिश कर रहे तस्करों के मंसूबों पर उत्पाद विभाग ने वीर कुंवर सिंह सेतु पर पानी फेर दिया. चेक पोस्ट पर की गई सघन जांच में एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है.

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल के अनुसार, उत्तर प्रदेश की ओर से वीर कुंवर सिंह सेतु मार्ग से एक हुंडई i10 कार बिहार में प्रवेश करती दिखी. वाहन की गतिविधि संदिग्ध लगने पर चेक पोस्ट पर तैनात टीम ने उसे रोककर तलाशी ली. जांच के दौरान कार के अंदर विशेष तरीके से छुपाकर रखी गई 117 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई.

जब्त शराब में ऑफिसर चॉइस व्हिस्की के 180 एमएल के कुल 650 टेट्रा पैक शामिल हैं. यह पूरी कार्रवाई एक्साइज इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में की गई. मौके से पकड़े गए युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के दिघवनिया मझौआ गांव निवासी लालचंद्र यादव के 25 वर्षीय पुत्र नीतीश यादव के रूप में हुई है.
उत्पाद विभाग ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और जांच अभियान लगातार तेज किया गया है और शराब तस्करी के किसी भी प्रयास को सख्ती से नाकाम किया जाएगा.

वीडियो : 








Post a Comment

0 Comments