रोटरी की जीवनरक्षक पहल, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा कर्मियों को दिया सीपीआर प्रशिक्षण, हुआ पौधरोपण ..

बताया कि अचानक हृदय गति रुकने की स्थिति में तत्काल सीपीआर और मुंह से सांस देकर से गंभीर मरीज की जान बचाई जा सकती है. शिविर के अंत में छायादार पौधों का रोपण भी किया गया.






                                         



- डॉक्टर दिलशाद आलम ने बताया—समय पर सीपीआर से बच सकती हैं हजारों जिंदगियां
- दर्जनों लोगों ने ली ट्रेनिंग, स्वास्थ्य शिविर लगाने की घोषणा

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर के पांडेय पट्टी स्थित लोयोला स्कूल में रोटरी बक्सर द्वारा आयोजित सीपीआर प्रशिक्षण शिविर में दर्जनों शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा कर्मियों ने भाग लेकर जीवन बचाने की महत्वपूर्ण तकनीक सीखी. कार्यक्रम के दौरान रोटरी अध्यक्ष तथा विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ दिलशाद आलम ने बताया कि अचानक हृदय गति रुकने की स्थिति में तत्काल सीपीआर और मुंह से सांस देकर से गंभीर मरीज की जान बचाई जा सकती है. शिविर के अंत में छायादार पौधों का रोपण भी किया गया.


कार्यक्रम में डॉक्टर दिलशाद आलम ने सीपीआर की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए कहा कि यह केवल चिकित्सकों के लिए ही नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए भी जरूरी कौशल है. उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सही प्रशिक्षण से हजारों जिंदगियां बचाई जा सकती हैं.

इस अवसर पर प्राचार्य समीक्षा तिवारी ने कहा कि चिकित्सक भगवान के रूप में समाज की सेवा कर रहे हैं. उन्होंने रोटरी के अध्यक्ष के रूप में डॉ दिलशाद आलम की सक्रिय भूमिका की सराहना की. कार्यक्रम में कई चिकित्सा कर्मी भी मौजूद रहे.

सचिव साहिल ने कहा कि सीपीआर प्रशिक्षण हर शिक्षण संस्थान में होना चाहिए, ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके. रोट्रैक्ट से राहुल और साबित खिदमत हॉस्पिटल से प्रमोद एवं मनीष भी मौजूद रहे. शिक्षक अमृत ठाकुर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से सभी का ज्ञानवर्धन होता है और वे छात्रों व अन्य लोगों की आपात स्थिति में मदद करने के लिए तैयार रहते हैं.

अंत में डॉ दिलशाद आलम ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि रोटरी की ओर से जल्द ही विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा. विद्यालय की ओर से शिक्षिका रोशनी पाठक ने सभी रोटरी सदस्यों का आभार व्यक्त किया. मौके पर नंदिनी उपाध्याय, पूजा गुप्ता, जितेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.









Post a Comment

0 Comments