वीडियो : सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, हत्या का आरोप लगा सदर अस्पताल में जमकर हंगामा ..

यह आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई थी जिसके निशान उनके शरीर पर भी है. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह जेल प्रशासन और बक्सर पुलिस की मिलीभगत से की गई हत्या है जिसकी जांच होनी चाहिए. 






                                         

- शराब बेचने के आरोप में पकड़ा गया था राजेंद्र प्रसाद 
- एसडीपीओ के समझाने पर पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए स्वजन

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : केंद्रीय कारा में हाल ही में ले जाए गए एक बंदी की अचानक मौत हो गई. यह घटना सुबह तकरीबन 7:00 बजे हुई. जिसके बाद सेंट्रल जेल के कर्मियों के द्वारा शव को सदर अस्पताल पहुंचा दिया गया और पुलिस के द्वारा स्वजनों को सूचना दी गई. मौके पर जब परिजन पहुंचे तो उन्होंने बंदी के साथ मारपीट किए जाने और इस वजह से उसकी मौत होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. उनका कहना था कि अभी दो दिन पूर्व वही वह बंदी से मिलकर आए थे फिर अचानक से उसकी मौत कैसे हो गई? यदि मौत हो भी गई तो जेल प्रशासन द्वारा शव को सदर अस्पताल में लावारिस हालत में क्यों छोड़ दिया गया? करीब 2 घंटे तक सदर अस्पताल में हंगामा होता रहा, जिसके बाद सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह तथा सदर अंचलाधिकारी पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. एसडीपीओ का कहना है कि परिजनों के द्वारा लगाए गए आरोपी को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच कर कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक बक्सर नगर के जेल  नगर पइन रोड निवासी केदार सिंह के 32 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद को बीते 12 फरवरी को शराब बेचने के आरोप में पकड़ा गया था. जेल में उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल वार्ड में रखा गया था लेकिन शुक्रवार की सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उनकी मौत हो गई. केंद्रीय काराधीक्षक ज्ञानिता गौरव ने कहा कि संभवतः हृदयाघात से उनकी मौत हुई है.

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर अस्पताल में पहुंचे मृतक के भाई राजू कुमार का यह आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई थी जिसके निशान उनके शरीर पर भी है. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह जेल प्रशासन और बक्सर पुलिस की मिलीभगत से की गई हत्या है जिसकी जांच होनी चाहिए. 

मृतक की बहन रीना कुमारी का कहना है कि जानबूझकर उनके भाई को मारा गया है उन्हें पहले तो घर से रात में गिरफ्तार करके ले जाया गया और फिर उनके साथ मारपीट की गई जिस वजह से उनकी मौत हो गई है उन्होंने कहा कि उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए. 

मोहल्ले की निवासी कंचन राय ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद को पुलिस ने आधी रात को गिरफ्तार किया और राइफल के बट से मारते हुए लेकर उन्होंने कहा कि मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं ऐसे में वह प्रशासन से मांग करती है कि उन्हें इंसाफ मिले।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रह चुके अभिमन्यु कुशवाहा ने बताया कि मौत के कारणों की जांच होनी चाहिए. इसके लिए वह मांग करते हैं कि प्रशासन अपने स्तर से जांच करें साथ ही साथ मानवाधिकार आयोग से भी जांच होनी चाहिए. 

सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय का कहना है कि मृतक के स्वजन मौत के कारणों को लेकर मारपीट का आरोप लगा रहे थे. ऐसे में उन आरोपों की जांच करने के लिए एक टीम का गठन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि स्वजन सदर अस्पताल में हंगामा कर रहे हैं वह पहुंचे. समझाने-बुझाने पर सभी परिजनों ने सहयोग किया. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

वीडियो : 








Post a Comment

0 Comments