वीडियो : स्वागत के साथ संघर्ष का ऐलान : अनिल कुमार का जोरदार अभिनंदन, न्याय की मांग पर सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना ..

कहा कि आजाद समाज पार्टी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण के मार्गदर्शन में वह लगातार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की आवाज को बुलंद करते रहेंगे.

अनिल कुमार का स्वागत करते लोग

 






                                 



- आजाद समाज पार्टी के नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष का पार्टी कार्यालय में  फूल-मालाओं से स्वागत

- वंचितों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ अंबेडकर चौक पर शुरु होगा शांतिपूर्ण आंदोलन

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार बक्सर पहुंचे अनिल कुमार का जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने जिले में वंचितों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सोमवार से जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक के समीप शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि न्याय की मांग को लेकर यह आंदोलन शुरू किया जाएगा और प्रशासन के समक्ष वंचितों की समस्याओं को मजबूती से रखा जाएगा.

जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनिल कुमार को फूल-मालाओं से लादकर अभिनंदन किया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा वंचित समाज की आवाज को नई ताकत मिलेगी.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल कुमार ने कहा कि जिले में वंचित और कमजोर वर्ग के लोगों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है. कई मामलों में अंचल कार्यालय से लेकर पुलिस थानों तक उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिससे उनमें असंतोष बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में चुप रहना संभव नहीं है और समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन जरूरी हो गया है.

उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बक्सर आगमन होने वाला है और उनका स्वागत है, लेकिन जिले में वंचितों के साथ जिस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, उसे लेकर पार्टी चुप नहीं बैठेगी. इसी के मद्देनजर सोमवार से अंबेडकर चौक के समीप शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा. इस धरना के माध्यम से प्रशासन के समक्ष वंचितों के साथ हो रहे अन्याय के मामलों को रखा जाएगा और उनसे न्याय की मांग की जाएगी.

अनिल कुमार ने कहा कि यदि इन मामलों में प्रशासन सहानुभूतिपूर्वक सुनवाई करते हुए न्यायपूर्ण निर्णय नहीं लेता है, तो मुख्यमंत्री से मिलकर भी उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि वंचितों को न्याय मिल सके. उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण के मार्गदर्शन में वह लगातार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की आवाज को बुलंद करते रहेंगे.

इस मौके पर अनिल कुमार, डॉ अनिल कुकर, सुनील कुमार, समर राम, चन्दन, मनु कुमार, शिवनारायण राम, सुरेश आजाद, हंसराज राम, पप्पू कांत निराला, सुरेश आजाद, जिलाध्यक्ष प्रेमा राज, ममता कुमारी, उर्मिला देवी, बलिराम कुमार, राजीव कुमार मेहरा, अमर नाथ, अजय राम, विनय जाटव, विनय पासवान और सूर्य नारायण समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

वीडियो : 











Post a Comment

0 Comments