नगर के प्रमुख इलाकों जैसे , और में युवाओं ने पारंपरिक अंदाज में कुर्ता फाड़ होली भी खेली, जो आकर्षण का केंद्र रहा. कई स्थानों पर युवा बाइक लेकर फर्राटे भरते नजर आए, जिससे त्योहार का जोश साफ झलक रहा था.
- होली मिलन समारोहों की रही धूम, गली-मोहल्लों में झूमे बच्चे और युवा
- एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में चाक-चौबंद सुरक्षा, देर रात तक नहीं मिली किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले में वर्ष 2026 की होली इस बार उत्साह, उल्लास और सौहार्द के माहौल में धूमधाम से संपन्न हो गई. होली से पूर्व ही शहर और ग्रामीण इलाकों में होली मिलन समारोहों की होड़ मची रही. पूर्व संध्या तक विभिन्न संगठनों और सामाजिक समूहों ने मिलन समारोह आयोजित कर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं, वहीं होली के दिन पूरा जिला रंगों में सराबोर नजर आया.
होली की सुबह से ही विभिन्न गली-मोहल्लों में छोटे बच्चे टोलियों में ताली बजाते, गीत गाते और एक-दूसरे पर रंग डालते दिखे. कई जगहों पर साउंड बॉक्स के साथ युवा समूह झूमते-नाचते सड़कों पर घूमते रहे. नगर के प्रमुख इलाकों जैसे , और में युवाओं ने पारंपरिक अंदाज में कुर्ता फाड़ होली भी खेली, जो आकर्षण का केंद्र रहा. कई स्थानों पर युवा बाइक लेकर फर्राटे भरते नजर आए, जिससे त्योहार का जोश साफ झलक रहा था.
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. एसपी शुभम आर्य, एसडीपीओ गौरव पांडेय, डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार समेत जिले के सभी थानों के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमणशील रहे. संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी गई, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके.
दिनभर रंग और उमंग में डूबे लोग शाम होते-होते एक-दूसरे को अबीर लगाकर गले मिलते दिखे. घरों में बने गुजिया, मालपुआ और अन्य पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया गया. जिले में एक-दो छिटपुट घटनाओं को छोड़कर देर रात तक कहीं से किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. कुल मिलाकर बक्सर में होली शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न हो गई.




.png)


.png)













0 Comments