आज गांव के कमजोर परिवार से आने वाली इस बेटी ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती. उन्होंने अनुपा के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.
- राजपुर प्रखंड निवासी किसान दंपत्ति की पुत्री है अनुपा
- उच्च माध्यमिक विद्यालय खरहना की है छात्रा
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले की बेटी ने पूरे प्रदेश में बक्सर का नाम रोशन किया है. राजपुर प्रखंड के खरहना गांव निवासी किसान नित्यानंद यादव तथा गृहणी निर्मला देवी की पुत्री अनुपा कुमारी ने बिहार विद्यालय माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) में 489 अंक (97.6%) अंक लाकर पूरे राज्य में तीसरा स्थान तथा अपने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है. ऐसा कर उसने न सिर्फ माता-पिता बल्कि जिले का भी नाम रोशन किया है.
चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की अनुपा उच्च माध्यमिक विद्यालय खरहना की छात्रा हैं. बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही है. आर्थिक रूप से बहुत ज्यादा सक्षम नहीं होने के बावजूद उनके माता-पिता ने उनकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी. अनुपा बताती हैं कि माता-पिता और दादा भरत सिंह के मार्गदर्शनमें उन्होंने यह सफलता प्राप्त की है उन्होंने कहा कि उनके गुरुजनों का भी मार्गदर्शन उनके काफी काम आया. इसी वजह से आज वह इस सफलता की हकदार बनी हैं.
अनुपा ने बताया कि उनकी बड़ी बहन स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं. एक भाई आठवीं में तथा दूसरा प्रथम वर्ग में पढ़ाई करता है. उनकी सफलता से सभी भाई-बहन भी खासे उत्साहित हैं. अनुपा ने कहा कि उसके गांव से चिकित्सालय काफी दूर है. ऐसे में वह बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है ताकि गांव में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा सके.
अनुपा की सफलता पर न सिर्फ़ उसके परिवार बल्कि पूरे गांव में हर्ष का माहौल है. सभीनीश होनहार बिटिया पर गर्व की अनुभूति कर रहे हैं. स्थानीय निवासी पत्रकार शंकर पांडेय ने कहा कि आज गांव के कमजोर परिवार से आने वाली इस बेटी ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती. उन्होंने अनुपा के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.






.png)











0 Comments