क्विज प्रतियोगिता से जागी जिज्ञासा, विद्यार्थियों में दिखा जबरदस्त उत्साह ..

कहा कि यह संस्थान महर्षि विश्वामित्र के नाम पर स्थापित है, जिनके शिष्य भगवान राम और लक्ष्मण थे. उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा को आदर्श बताते हुए कहा कि आज के छात्रों और शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे इस परंपरा को बनाए रखें. 







                                 


  • महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में ज्ञान और परंपरा पर जोर 
  • अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करने का दिया गया संदेश

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता ने छात्रों के बीच ज्ञान और प्रतिस्पर्धा का उत्साह बढ़ा दिया. महाविद्यालय के विभिन्न विषयों के छात्रों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. कृष्णा कांत सिंह ने महाविद्यालय के नाम के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि यह संस्थान महर्षि विश्वामित्र के नाम पर स्थापित है, जिनके शिष्य भगवान राम और लक्ष्मण थे. उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा को आदर्श बताते हुए कहा कि आज के छात्रों और शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे इस परंपरा को बनाए रखें. उन्होंने छात्रों को अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी, ताकि वे देश, समाज और महाविद्यालय का नाम रोशन कर सकें.

इस मौके पर जंतु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शशि काला और सहायक प्राध्यापक डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं. उन्होंने छात्रों को देश का कर्णधार बताते हुए ऐसे आयोजनों को आवश्यक बताया.

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. रास बिहारी शर्मा, डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय, डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. प्रिय रंजन चौबे, डॉ. आलोक चतुर्वेदी, डॉ. छाया चौबे, डॉ. रवि प्रभात, डॉ. सीमा और डॉ. अर्चना पांडेय सहित सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे.











Post a Comment

0 Comments