कहा कि आज का दिन बहुत ही पाक दिन है यह त्यौहार हमें अमन चैन और विश्व शांति का पैगाम देता है. आज माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए. उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी.
![]() |
| ईद पर गले मिलते बच्चे |
- प्रशासनिक मुस्तैदी रही कायम, अधिकारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
- एक दूसरे को गले मिलकर दी त्योहार की मुबारकबाद
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर: जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास, भाईचारे और शांति के वातावरण में मनाया गया. लोगों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी. सादगीपूर्ण तरीके से मनाए गए इस पर्व के दौरान पूरे जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला. प्रशासन की सतर्कता के बीच कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.
इसके पूर्व विभिन्न मस्जिदों वी इबादतगाहों में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई तथा एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी गई. इस दौरान लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी. खासकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला.
रोटरी के अध्यक्ष तथा साबित खिदमत फाउंडेशन के संस्थापक डॉ दिलशाद आलम ने कहा कि आज का दिन बहुत ही पाक दिन है यह त्यौहार हमें अमन चैन और विश्व शांति का पैगाम देता है. आज माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए. उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी.
नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि नियामतुल्लाह फरीदी ने भी जिले वासियों को ईद की शुभकामनाएं दी. पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने भी जिले वासियों को ईद की मुबारकबाद दी. रेडक्रॉस के सचिव डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी तथा काजीपुर पंचायत के मुखिया इम्तियाज अंसारी ने भी सभी को ईद की मुबारकबाद दी.
ईद के अवसर पर विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. बक्सर में सदर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार तथा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय लगातार भ्रमणशील रहकर हालात का जायजा लेते रहे. वहीं नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में जुटे रहे.
डुमरांव अनुमंडल में भी प्रशासनिक सक्रियता देखने को मिली. वहां अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार तथा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे.
इसके अलावा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी पूरी तरह सतर्क रहे. जगह-जगह निगरानी रखी गई, जिससे त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा.
सामाजिक कार्यकर्ता साबित रोहतासवी ने वीडियो संदेश जारी कर जिलेवासियों को ईद की मुबारकबाद दी और अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि समाज की सेवा में लगे लोगों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा.
इसके साथ ही मदरसा दारुल उलूम अशरफिया के सेक्रेटरी डॉ निसार अहमद, डॉ मुर्शीद रजा, खालिद रजा, अधिवक्ता हामिद रजा, की ओर से भी जिलेवासियों को ईद की दिली मुबारकबाद दी गई.




.png)


.png)















0 Comments