वायरल वीडियो : लगे दबंगई के आरोप तो विधायक ने कहा - छेड़खानी का किया था विरोध ..

उनकी नजर एक बाइक सवार युवक पर पड़ी. युवक आगे चल रही स्कूटी सवार महिला को बार-बार धक्का मारते हुए परेशान कर रहा था. महिला द्वारा मना करने के बावजूद युवक अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था. 







                                 


- डुमरांव विधायक का युवक को समझाने और बीच-बचाव का वीडियो हुआ था वायरल

-कहा डुमरांव में बाइक सवार युवक को रोककर समझाया, घटना का वीडियो भ्रामक तरीके से हुआ वायरल 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : सोशल मीडिया पर डुमरांव विधायक राहुल सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बाइक सवार युवक को फटकार लगाते और राहगीरों के बीच बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने यह आरोप लगाया कि विधायक युवक की पिटाई कर रहे हैं, जिससे मामला चर्चा का विषय बन गया. हालांकि, पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आने के बाद तस्वीर कुछ अलग ही नजर आई.

विधायक राहुल सिंह ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि वह अपने क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी डुमरांव के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास उनकी नजर एक बाइक सवार युवक पर पड़ी. युवक आगे चल रही स्कूटी सवार महिला को बार-बार धक्का मारते हुए परेशान कर रहा था. महिला द्वारा मना करने के बावजूद युवक अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था. यह देख उन्होंने तत्काल गाड़ी रुकवाई और मौके पर पहुंचकर युवक को रोका.

इसी दौरान वहां मौजूद एक राहगीर ने युवक को थप्पड़ मार दिया, लेकिन विधायक ने तुरंत बीच-बचाव करते हुए स्थिति को संभाला और बाइक सवार युवक को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि इस तरह का कृत्य समाज में स्वीकार्य नहीं है और महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

विधायक ने आरोप लगाया कि वीडियो के एक छोटे हिस्से को काटकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे उनकी छवि खराब करने और राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की गई.

घटना की सच्चाई सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर विधायक की इस पहल की सराहना हो रही है. कई लोगों ने इसे महिला सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार कदम बताते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है.

वीडियो : 












Post a Comment

0 Comments