जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन में शामिल होकर उस्ताद बिस्मिल्लाह खान जैसी महान विभूति को नमन करें. यह महोत्सव न केवल संगीत प्रेमियों के लिए खास होगा, बल्कि डुमरांव की सांस्कृतिक विरासत को भी एक नई पहचान देगा.
- पैतृक गांव में सजेगा सांस्कृतिक मंच, देशभर के कलाकार करेंगे प्रस्तुति
- प्रशासन की तैयारियां तेज, डीएम ने लोगों से शामिल होने की अपील की
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के डुमरांव में शनिवार को ईद के मौके पर भारत रत्न की याद में भव्य महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें देश के नामी-गिरामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे और शहनाई की मधुर धुनों से माहौल संगीतमय हो उठेगा.
जिले के डुमरांव में शनिवार का दिन खास होने वाला है. एक ओर जहां ईद की खुशियां लोगों के घर-घर में दस्तक देंगी, वहीं दूसरी ओर भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की स्मृति में आयोजित महोत्सव इस खुशी को और भी खास बना देगा. उस्ताद का पैतृक गांव होने के कारण डुमरांव में इस आयोजन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
इस भव्य महोत्सव का आयोजन डुमरांव स्थित प्लस टू राज हाई स्कूल में किया जा रहा है, जहां दोपहर साढ़े तीन बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. जिला प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है, ताकि कार्यक्रम भव्य और यादगार बन सके.
शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डीएम साहिला ने बताया कि इस महोत्सव में देश के कई प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. जयपुर के मशहूर शबरी ब्रदर्स घराना के कलाकार जहां अपनी खास शैली से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे, वहीं राकेश राज सानू जैसे कलाकार भी मंच की शोभा बढ़ाएंगे. इसके अलावा उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के परिवार के सदस्य भी शहनाई वादन कर अपने पूर्वज को संगीतमय श्रद्धांजलि देंगे.
डीएम ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन में शामिल होकर उस्ताद बिस्मिल्लाह खान जैसी महान विभूति को नमन करें. यह महोत्सव न केवल संगीत प्रेमियों के लिए खास होगा, बल्कि डुमरांव की सांस्कृतिक विरासत को भी एक नई पहचान देगा.
वीडियो :




.png)


.png)










0 Comments