वीडियो : अंबेडकर जयंती पर बक्सर में दिखेगा एकता का जनसैलाब, भव्य शोभा यात्रा की तैयारियां तेज ..

बताया कि यह शोभा यात्रा किला मैदान से शुरू होकर मॉडल थाना चौक, रामरेखा घाट, मुनीम चौक, यमुना चौक होते हुए पुनः मॉडल थाना चौक, ज्योति प्रकाश चौक से गुजरते हुए अंबेडकर चौक पर समाप्त होगी.

तैयारी को लेकर बैठक करते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता
 





                               

- किला मैदान से अंबेडकर चौक तक निकलेगा जुलूस, कई मार्गों से गुजरेगी यात्रा
- हाथी-घोड़े, गाड़ियों का काफिला और सैकड़ों लोग बनेंगे आकर्षण का केंद्र 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकालने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

कार्यक्रम के संयोजक और आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार राम उर्फ अनिल प्रधान ने बताया कि यह शोभा यात्रा किला मैदान से शुरू होकर मॉडल थाना चौक, रामरेखा घाट, मुनीम चौक, यमुना चौक होते हुए पुनः मॉडल थाना चौक, ज्योति प्रकाश चौक से गुजरते हुए अंबेडकर चौक पर समाप्त होगी. उन्होंने बताया कि इस आयोजन की जानकारी जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से दे दी गई है.

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सदर विधायक आनंद मिश्रा, डुमरांव विधायक राहुल कुमार के साथ-साथ राज्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है. शनिवार को आयोजित तैयारी बैठक में सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि आयोजन को भव्य और व्यवस्थित रूप दिया जा सके.

अनिल प्रधान ने बताया कि शोभा यात्रा में दर्जनों गाड़ियों का काफिला शामिल होगा. इसके साथ ही हाथी, घोड़े और ऊंट भी आकर्षण का केंद्र बनेंगे. सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष जुलूस के रूप में शामिल होकर बाबा साहब को नमन करेंगे, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा.

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल होकर महापुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनके विचारों को आगे बढ़ाएं.

कार्यक्रम की तैयारियों में जिला प्रभारी डॉ अनिल, जिला प्रवक्ता रमेश कुमार, जिलाउपाध्यक्ष शंकर राम, जिला सचिव समर राम, वार्ड पार्षद दिनेश पासवान, जिला प्रवक्ता मो अकरम, सदस्य राजकुमार राम, जिला कमिटी व्यवस्थापक डॉ दिनेश कुमार, सदस्य निर्मल कुमार, अनिल राम, अनूप कुमार राम, छात्र नेता कल्याण छात्रावास राजीव मेहरा, उप मुखिया सिमरी उर्मिला देवी, जिलाध्यक्ष महिला विंग प्रेमा राज और पूर्व वार्ड पार्षद निर्मला देवी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.

वीडियो : 














Post a Comment

0 Comments