शोरूम परिसर रंग-बिरंगी सजावट से सजा हुआ था और माहौल पूरी तरह होली के उल्लास में रंगा नजर आया. ग्राहकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और इस विशेष आयोजन का भरपूर आनंद उठाया.

- दीप प्रज्वलन के साथ हुआ आगाज़, स्वर्ण निवेश योजनाओं की भी दी गई जानकारी
- रिवाह गोल्डन एडवांटेज योजना में मासिक निवेश पर ग्राम बुकिंग की सुविधा
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : शहर के ज्योति चौक के पास स्थित के शोरूम में शनिवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जहां ग्राहकों के साथ रंगों और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला. इस अवसर पर शोरूम के प्रोपराइटर दीपक पांडेय ने समस्त बक्सरवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम और विश्वास को मजबूत करने का संदेश देता है.
कार्यक्रम की शुरुआत स्टोर मैनेजर आदित्य पांडेय ने अपनी टीम के साथ दीप प्रज्वलित कर की. इसके बाद उपस्थित ग्राहकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. शोरूम परिसर रंग-बिरंगी सजावट से सजा हुआ था और माहौल पूरी तरह होली के उल्लास में रंगा नजर आया. ग्राहकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और इस विशेष आयोजन का भरपूर आनंद उठाया.
इस अवसर पर स्टोर मैनेजर आदित्य पांडेय ने बढ़ते स्वर्ण दरों को देखते हुए ग्राहकों को सुनियोजित खरीदारी की सलाह दी. उन्होंने बताया कि रिवाह गोल्डन एडवांटेज योजना के तहत ग्राहक मासिक निवेश कर प्रत्येक किस्त पर अपना ग्राम बुक कर सकते हैं, जिससे भविष्य में सोने की बढ़ती कीमतों का प्रभाव कम किया जा सकता है. साथ ही ज्वेलरी खरीदारी के समय चयनित डिजाइन पर 20 प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज और कुछ विशेष डिजाइन पर 50 प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज में लाभ की जानकारी भी साझा की गई.
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्राहकों ने टीम तनिष्क बक्सर के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों की अपेक्षा जताई. समारोह ने न केवल होली के रंगों को जीवंत किया, बल्कि ग्राहकों और शोरूम के बीच विश्वास और अपनत्व के रिश्ते को भी और मजबूत बना दिया.



.png)


.png)









0 Comments