ग्राहक मौजूदा गोल्ड रेट को लॉक कर सकते हैं. यदि आगे सोने की कीमत घटती है तो ग्राहकों को कम रेट का लाभ मिलेगा, जबकि कीमत बढ़ने पर बुकिंग के समय का रेट ही लागू होगा.
![]() |
| ग्राहकों से गुलजार तनिष्क स्टोर |
- रेट फिक्स ऑफर और SBI कार्ड पर हजारों का इंस्टेंट डिस्काउंट बना आकर्षण का केंद्र
- अक्षय तृतीया से पहले सोने की खरीदारी में उछाल, स्टोर पर दिनभर उमड़ रही भीड़
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : अक्षय तृतीया के पावन अवसर से पहले बक्सर में सोने की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जहां ज्योति चौक स्थित तनिष्क बक्सर शोरूम ग्राहकों की भीड़ से गुलजार हो उठा है. खास बात यह है कि यहां चल रहे आकर्षक प्री-बुकिंग ऑफर और बैंक डिस्काउंट के कारण ग्राहक तेजी से ज्वेलरी बुक कराने में जुटे हैं, जिससे बाजार में अलग ही रौनक दिख रही है.
स्टोर में ग्राहकों को केवल 25% राशि जमा कर अपनी पसंदीदा ज्वेलरी की एडवांस बुकिंग करने का मौका मिल रहा है. इस सुविधा के तहत ग्राहक मौजूदा गोल्ड रेट को लॉक कर सकते हैं. यदि आगे सोने की कीमत घटती है तो ग्राहकों को कम रेट का लाभ मिलेगा, जबकि कीमत बढ़ने पर बुकिंग के समय का रेट ही लागू होगा. इस डबल फायदे वाले ऑफर ने ग्राहकों को खासा आकर्षित किया है.
खरीदारी के इस माहौल को और भी खास बना रहा है स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का क्रेडिट कार्ड ऑफर. इसके तहत 1 लाख रूपये की खरीदारी पर चार हजार रूपये और 2 लाख 50 हजार रूपये की खरीदारी पर 7 हजार 500 रूपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. यह ऑफर 13 अप्रैल से 19 अप्रैल तक मान्य है और सिंगल स्वाइप पर लागू होगा, जिससे ग्राहकों को सीधे-सीधे बड़ी बचत का फायदा मिल रहा है.
स्टोर मैनेजर आदित्य पांडेय ने बताया कि 10 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रति ग्राम सोने पर 201 रुपये का विशेष डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके साथ ही मेकिंग चार्ज पर 20% तक की छूट भी मिल रही है, हालांकि इस पर कंपनी की शर्तें लागू हैं. उन्होंने कहा कि इन ऑफर्स के कारण ग्राहकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
इसके अलावा ग्राहक अपने पुराने सोने के आभूषणों को एक्सचेंज कर बेहतर मूल्य पर नई ज्वेलरी खरीद सकते हैं. वहीं डायमंड ज्वेलरी पर 15% से 30% तक का आकर्षक लाभ भी दिया जा रहा है, जिससे यह ऑफर और भी खास बन गया है.
अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर यह योजना न सिर्फ खरीदारी बल्कि निवेश के लिहाज से भी एक सुनहरा मौका बनकर उभरी है. यही कारण है कि इन दिनों तनिष्क बक्सर शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और ग्राहकों में ज्वेलरी खरीदने की होड़ मची हुई है.






.png)











0 Comments