यात्रा के क्रम में इन प्रमुख स्थलों पर पूजा-अर्चना के बाद स्वामीजी अपने शिष्यों के साथ गया जी के लिए प्रस्थान करेंगे. उनके इस अल्प प्रवास को लेकर बक्सर के धार्मिक वातावरण में विशेष उत्साह और भक्ति का संचार देखने को मिल रहा है.
- अहोबिला मठ के 46वें जीयर स्वामीगल का भव्य स्वागत, सुबह वैकुण्ठ नाथ मंदिर में विशेष पूजन
- समाधि स्थल, वामन भगवान और अहिल्याया माता मंदिर में दर्शन के बाद गया जी के लिए करेंगे प्रस्थान
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : दक्षिण भारत के प्रतिष्ठित संत परम पूज्य श्रीमथे श्रीवन सतकोपा श्री रंगनाथ यतीन्द्र महा देशिकन स्वामीगल अपने लगभग 70 शिष्यों के साथ बक्सर धाम पहुंच चुके हैं. उनके आगमन से धार्मिक माहौल और अधिक आध्यात्मिक हो गया है. श्रद्धालुओं में स्वामीजी के दर्शन को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है.
बताया जा रहा है कि स्वामीगल श्री अहोबिला मठ के 46वें जीयर एवं वर्तमान आचार्य हैं, जिनकी देशभर में विशेष आध्यात्मिक प्रतिष्ठा है. बक्सर आगमन पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया.
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की सुबह 7 बजे स्वामीजी वैकुण्ठ नाथ मंदिर में विशेष पूजन करेंगे. इसके बाद वे बक्सर स्थित अपने समाधि स्थल, वामन भगवान मंदिर तथा अहिल्याया माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे.
धार्मिक यात्रा के क्रम में इन प्रमुख स्थलों पर पूजा-अर्चना के बाद स्वामीजी अपने शिष्यों के साथ गया जी के लिए प्रस्थान करेंगे. उनके इस अल्प प्रवास को लेकर बक्सर के धार्मिक वातावरण में विशेष उत्साह और भक्ति का संचार देखने को मिल रहा है.






.png)











0 Comments