परिवार के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और बेवजह हो रही परेशानी से उन्हें राहत मिल सके.
![]() |
| मामले की जानकारी देते वृद्ध के पौत्र तथा पुत्र |
मानसिक प्रताड़ना और झूठे आरोप लगाने की बात कहते हुए नगर थाने में दिया आवेदन
पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग, कहा- मारपीट के सभी आरोप बेबुनियाद
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद अब खुलकर सामने आ गया है, जहां एक ओर बुजुर्ग पिता ने अपने बेटे-बहू पर गंभीर आरोप लगाए थे, वहीं अब बेटे और बेटियों ने भी थाने में आवेदन देकर उन आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया है.
मामले में मच्छरहट्टा पुल निवासी राजकुमार गुप्ता तथा उनकी बहनों ने नगर थाने में आवेदन देकर कहा है कि उनके पिता लीलाधर प्रसाद उनके साथ सामान्य और बेहतर ढंग से रहते हैं, लेकिन कभी-कभी मानसिक रूप से असंतुलित हो जाने के कारण वे परिवार के सदस्यों पर झूठे आरोप लगाने लगते हैं.
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि लीलाधर प्रसाद किसी के बहकावे में आकर अनावश्यक रूप से परिवार को परेशान कर रहे हैं. राजकुमार गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि उनके ऊपर लगाए गए मारपीट, धमकी या अन्य किसी प्रकार के आरोप पूरी तरह से निराधार और असत्य हैं.
परिवार के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और बेवजह हो रही परेशानी से उन्हें राहत मिल सके.
नगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है और कहा है कि सभी पहलुओं की गहन पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.






.png)











0 Comments