यहां पासपोर्ट सेवा केंद्र और आधार नामांकन एवं अद्यतन केंद्र भी संचालित हो रहे हैं. इसके साथ ही इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं सुलभ कराई जा रही हैं.
- 84,500 के लक्ष्य के विरुद्ध 1.26 लाख से अधिक खाते खोलकर डिवीजन ने बनाया रिकॉर्ड
- मुख्य अतिथि पवन कुमार ने कहा—समर्पण और ईमानदारी ही डाक विभाग की असली ताकत
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : महर्षि विश्वामित्र विश्वविद्यालय परिसर स्थित मानस भवन में रविवार को डाक विभाग, बक्सर मंडल द्वारा “समर्पण सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विभाग की उपलब्धियों को साझा करते हुए अधिकारियों ने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का संकल्प भी लिया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक डाक सेवाएं (मुख्यालय), बिहार सर्किल, पटना पवन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डाक विभाग देश की सबसे पुरानी और विश्वसनीय सेवा संस्थाओं में से एक है. इसकी सफलता का आधार कर्मियों की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण है. उन्होंने कहा कि आज डाक विभाग पारंपरिक सेवाओं से आगे बढ़कर बैंकिंग, बीमा, डिजिटल सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंच बना रहा है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक अधीक्षक, बक्सर मंडल कुमारी सरिता ने की. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बक्सर डिवीजन ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. 84,500 बचत खाते खोलने के लक्ष्य के मुकाबले 1,26,734 नए खाते खोले गए. वहीं 34,569 खातों के बंद होने के बावजूद 92,165 खातों की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई, जो विभाग की सक्रियता और जनविश्वास को दर्शाता है.
उन्होंने यह भी बताया कि प्रधान डाकघर, बक्सर में सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक बुकिंग सेवा उपलब्ध है. यहां पासपोर्ट सेवा केंद्र और आधार नामांकन एवं अद्यतन केंद्र भी संचालित हो रहे हैं. इसके साथ ही इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं सुलभ कराई जा रही हैं.
इस अवसर पर विभिन्न शाखा डाकघरों के कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, नवाचार और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.
कार्यक्रम में नवीन कुमार, सहायक डाक अधीक्षक, केन्द्रीय अनुमंडल, बक्सर, रंजीत कुमार, डाक निरीक्षक, डुमरांव अनुमंडल, मनीष कुमार, डाक निरीक्षक, पूर्वी अनुमंडल, रघुनाथपुर, आदित्य राज, सी.आई., प्रेम कुमार, पोस्टमास्टर, मुख्य डाकघर, सारांश ओझा, विकी कुमार, सुशील कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, राहुल कुमार, जया कुमारी, मोहित केशरी, अभिषेक कुमार, विकास कुमार, विष्णु कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.






.png)











0 Comments