कहा कि “बोधिका” जैसी शैक्षिक पत्रिका शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करती है. इसके माध्यम से न केवल उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है, बल्कि नवाचार और ज्ञान के विस्तार को भी नई दिशा मिलती है.
- शिक्षकों और विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने का प्रयास
- शिक्षाविदों ने कहा—शैक्षिक गुणवत्ता सुधार की दिशा में सराहनीय पहल
बक्सर टॉप न्यूज, शिक्षा विभाग, बक्सर द्वारा प्रकाशित मासिक शैक्षिक ई-पत्रिका “बोधिका” के अप्रैल अंक का लोकार्पण शनिवार को आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में किया गया. इस अवसर पर शिक्षा जगत से जुड़े कई प्रमुख लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया.
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ईई एंड एसएसए) चन्दन कुमार द्विवेदी, वरीय व्याख्याता डायट डुमरांव डॉ. नवनीत कुमार सिंह एवं पत्रिका के संपादन से जुड़े सदस्यों ने संयुक्त रूप से “बोधिका” का विमोचन किया.
अपने संबोधन में चन्दन कुमार द्विवेदी ने कहा कि “बोधिका” जैसी शैक्षिक पत्रिका शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करती है. इसके माध्यम से न केवल उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है, बल्कि नवाचार और ज्ञान के विस्तार को भी नई दिशा मिलती है. उन्होंने इसे शिक्षा की गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल बताया.
वहीं, डॉ. नवनीत कुमार सिंह ने कहा कि यह पत्रिका शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को समृद्ध बनाने में सहायक है. साथ ही, यह शिक्षकों के अनुभवों और उनके नवाचारों को साझा करने का एक प्रभावी माध्यम बन रही है, जिससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिल रही है.
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षाविदों और अधिकारियों ने “बोधिका” के नियमित प्रकाशन की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास जिले की शैक्षिक उन्नति में अहम भूमिका निभाते हैं और भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता है.
अंत में कार्यक्रम में राम भजन राम, सुरेन्द्र प्रसाद, विमल कुमार सिंह, मो. इमाम अली अंसारी, डॉ. मृत्युंजय राय, सुगंधा कुमारी, रवि प्रकाश, राजेश कुमार राय, रवि शंकर गुप्ता, संदीप आर्य, सुभाष चौहान सहित अन्य शिक्षाविद एवं अधिकारी उपस्थित रहे.






.png)













0 Comments