मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं उन्हें टिकट सौंपा है. राधाचरण साह के विधायक बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिस पर अब उपचुनाव कराया जा रहा है.
- जदयू से कन्हैया प्रसाद गुप्ता मैदान में, राजद ने सोनू राय पर जताया भरोसा
- समर्थकों में उत्साह, पंकज सिंह ने दी अग्रिम जीत की बधाई
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : आरा-बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से बिहार विधान परिषद (MLC) उपचुनाव की घोषणा के साथ ही सियासी माहौल गरमा गया है. एनडीए और महागठबंधन दोनों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर मुकाबले को प्रतिष्ठा की लड़ाई बना दिया है. इस सीट पर अब जदयू के कन्हैया प्रसाद गुप्ता और राजद के सोनू कुमार राय के बीच सीधी टक्कर तय मानी जा रही है.
राजद ने सोनू कुमार राय को उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है. उनकी उम्मीदवारी पर राजद सांसद सुधाकर सिंह ने बधाई देते हुए जीत की शुभकामनाएं दी हैं. सोनू राय भोजपुर में पार्टी के सक्रिय नेता माने जाते हैं, वहीं उनके पिता लालदास राय पूर्व में एमएलसी रह चुके हैं, जिससे उन्हें राजनीतिक अनुभव का लाभ मिलता है.
वहीं, जदयू की ओर से एनडीए ने राधाचरण साह के बड़े पुत्र कन्हैया प्रसाद गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं उन्हें टिकट सौंपा है. राधाचरण साह के विधायक बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिस पर अब उपचुनाव कराया जा रहा है.
कन्हैया प्रसाद गुप्ता को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. बक्सर जिले के बलिहार गांव निवासी चर्चित समाजसेवी मुरली सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने कन्हैया प्रसाद गुप्ता को फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर अग्रिम जीत की बधाई दी. इस दौरान उन्होंने विश्वास जताया कि कन्हैया प्रसाद गुप्ता क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे.
पंकज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए प्रत्याशी को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा और उनकी जीत तय है. उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी बताते हुए लोगों से समर्थन की अपील भी की.
दोनों गठबंधनों के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद आरा-बक्सर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है. अब देखना यह होगा कि जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है और किसके सिर जीत का ताज सजता है.






.png)











0 Comments