संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सेवा वास्तव में प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और जरूरतमंदों को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है.
![]() |
| नियमित अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर मौजूद भोजन बैंक की टीम |
- भोजन बैंक के 53वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन
- एक साल पूरा होने से पहले संस्थान ने रखा बड़ा लक्ष्य, समाज से सहयोग की अपील
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले में सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान ने एक ओर जहां जरूरतमंदों को लगातार भोजन उपलब्ध कराया, वहीं अब वृद्धाश्रम निर्माण की दिशा में बड़ी पहल कर समाज को नई दिशा देने का संकल्प लिया है.
रविवार को भोजन बैंक बक्सर के एक वर्ष पूर्ण होने से पूर्व 53वें सप्ताह में प्रसाद रूपी निःशुल्क भोजन गरीबों और जरूरतमंदों को कराया गया. कार्यक्रम का संचालन महाभारत क्लासेज के संस्थापक आदित्य विद्यार्थी, प्रभात शर्मा, शिक्षक लक्ष्मी नारायण और गुप्तेश्वर पटेल ने संयुक्त रूप से किया.
मौके पर कार्यपालक सहायक प्रमोद पाण्डेय, ललन राम तथा शिक्षक अजित (बाला) जी ने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सेवा वास्तव में प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और जरूरतमंदों को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है.
संस्थान को आर्थिक सहयोग देने वालों में शिवानन्द उपाध्याय, प्रमोद पाण्डेय (RTPS), राहुल वर्मा (आरआर ओग्रीमेंट), रमेश वर्मा तथा राज मल्होत्रा (CRPF) शामिल रहे. वहीं कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी स्वर्गीय कलावती देवी एवं अन्य परिजनों की द्वितीय पुण्यतिथि पर भोजन निर्माण का पूरा खर्च वहन किया.
संस्थान के सचिव राजीव कुमार ने बताया कि सभी दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बक्सर में वृद्धाश्रम का निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए अतिरिक्त भूमि खरीदने या समाजसेवियों से दान लेने की भी योजना है.
कार्यक्रम में संतोष राय, कमरपुर BDC प्रतिनिधि राजू सिंह, अजित वर्मा चुरामनपुर, चंदू सिंह, रौशन पांडेय, शिवम राय, विश्वास वर्मा, सोनू वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे. अंत में दिव्यांग संघ बक्सर जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र ठाकुर, अधिवक्ता राजेश कुमार यादव तथा अधिवक्ता अकरम ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया.
संस्थान के अध्यक्ष दीनानाथ, सलाहकार राहुल वर्मा, शिक्षक अर्जुन सिंह तथा मार्गदर्शन टीम के रितेश वर्मा ने बताया कि आगामी 19 अप्रैल को सुबह 09 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में पुनः भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस सेवा कार्य में भाग लेकर सहयोग करें.






.png)












0 Comments