बताया कि 11 अप्रैल को वह अपनी परीक्षा देकर घर लौटा था. कुछ देर घर पर रहने के बाद वह तैयार होकर कहीं जाने की बात कहकर निकल गया. इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है.
- 11 अप्रैल को परीक्षा के बाद घर से निकला, फिर नहीं लौटा
- पुलिस ने शुरू की तलाश, हर पहलू पर जांच जारी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के जलहरा गांव से एक स्नातक का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है. 11 अप्रैल को परीक्षा देकर घर लौटने के बाद वह अचानक कहीं निकल गया और फिर वापस नहीं आया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, जलहरा गांव निवासी संजय गुप्ता के पुत्र राजन कुमार गुप्ता स्नातक के छात्र हैं. परिजनों ने बताया कि 11 अप्रैल को वह अपनी परीक्षा देकर घर लौटा था. कुछ देर घर पर रहने के बाद वह तैयार होकर कहीं जाने की बात कहकर निकल गया. इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है.
परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने राजपुर थाना में आवेदन देकर बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी. बेटे के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है.
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस द्वारा युवक की तलाश शुरू कर दी गई है. आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और हर संभावित जगह पर जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवक को खोजने का प्रयास किया जा रहा है.






.png)











0 Comments