बताया कि जिस दिन उनके भाई घर से निकले थे, उस समय उनके पास दो कंबल थे. उन्होंने ट्रैक पैंट पहन रखी थी, हाथ में स्टील का कड़ा था और शर्ट पहने हुए थे.
- परिजनों की बढ़ी चिंता, रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद थाने में दी सूचना
- जानकारी देने वाले को इनाम, पहचान के लिए कपड़ों का दिया गया पूरा विवरण
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के पांडेय पट्टी निवासी सुनील कुमार पांडेय बीते 21 मार्च से लापता हो गए हैं. बताया जा रहा है कि घर से निकलते समय उन्होंने अपनी मां से कहा था कि वह विंध्याचल जा रहे हैं, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है.
काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो उठे. परिवार के लोगों ने पहले अपने स्तर पर सभी रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी. इसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने में सूचना देकर उनकी खोजबीन की गुहार लगाई है.
लापता व्यक्ति के भाई संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि जिस दिन उनके भाई घर से निकले थे, उस समय उनके पास दो कंबल थे. उन्होंने ट्रैक पैंट पहन रखी थी, हाथ में स्टील का कड़ा था और शर्ट पहने हुए थे. इसी हुलिए के आधार पर उनकी पहचान करने की अपील की गई है.
परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को सुनील कुमार पांडेय के बारे में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देते हैं, तो तुरंत मोबाइल नंबर 9431495363 पर सूचना दें. सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित पुरस्कार देने की भी घोषणा की गई है.






.png)











0 Comments