पवनी में मेधावियों का सम्मान समारोह, टॉपर्स को मिला सम्मान और प्रोत्साहन ..

उन्होंने बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्रों से इसका लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उसे सही मंच और प्रोत्साहन की आवश्यकता है.






                               


  • भगत सिंह कमेटी ने मैट्रिक व इंटर के टॉप 10 छात्रों को किया सम्मानित
  • मुख्य अतिथि राजू खरवार बोले. शिक्षा से ही बनता है उज्ज्वल भविष्य

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : पवनी पंचायत में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 छात्र-छात्राओं को भगत सिंह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक देखा. मेधावी छात्रों को मंच पर बुलाकर उन्हें सम्मान पत्र और प्रोत्साहन दिया गया जिससे उनका हौसला और बढ़ गया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण कुशवाहा, भूपेंद्र कुमार CHO पवनी, मकरध्वज विद्रोही सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया.

मुख्य अतिथि राजू खरवार ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति और समाज के विकास की असली कुंजी है. उन्होंने बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्रों से इसका लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उसे सही मंच और प्रोत्साहन की आवश्यकता है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष रवि प्रकाश गुप्ता ने की जबकि संचालन पंकज सिंह कुशवाहा ने किया. भगत सिंह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कमेटी के संस्थापक सदस्य रामजीत गोंड ने बताया कि यह आयोजन पिछले 6 वर्षों से लगातार किया जा रहा है जिसका उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को सम्मान और प्रोत्साहन देना है.

इस वर्ष मैट्रिक में मोहित कुमार सिंह 477, मुस्कान कुमारी 466, रितेश कुमार 461, अभिषेक कुमार 458, नितीश कुमार 454, शुभम 454, शिष्टी कुमारी 440, रोहन पासवान 440, पंकज कुमार 439 और श्रवण कुमार 423 अंक प्राप्त कर टॉप 10 में शामिल रहे. वहीं इंटरमीडिएट में राज कुमारी 432, अनिकेत कुमार 407, विक्की कुमार 405, अजय गोंड 405, चंदन कुमार 373, सोनम कुमारी 368, पवन कुमार 365, आनंद दुबे 363, सौरभ सिंह 360 और अंशु कुमारी 358 अंक प्राप्त कर सम्मानित हुए.

कार्यक्रम में रामजीत गोंड, पंकज सिंह कुशवाहा, रवि गुप्ता, बिट्टू प्रसाद, रविकांत सिंह, दीपक सिंह, दिनेश सिंह, कवि गोंड, जगदेव सिंह, पिंटू यादव, रोहित सिंह, अनिल सिंह, निरंजन सिंह, अनिल गोंड सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.













Post a Comment

0 Comments