पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, नाबालिग पर लगा आरोप ..

आरोपी उसे बहला-फुसला कर घर के बगल में निर्माणाधीन एक दूसरे घर की छत पर ले गया. कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए मेरे पास आई उसके पैरो पर खून लगा हुआ था. पूछने पर उसने सारी घटना की जानकारी दी.






                               


  • -मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की एक गांव की घटना
  • -घटना को अंजाम देकर फरार हुआ आरोपी

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक पांच बर्षीय मासूम के साथ एक युवक ने हैवानियत की है। घटना की सूचना के बाद सदलबल  घटनास्थल पर पंहुचे एसडीपीओ गौरव पांडेय ने मामले की जानकारी ली।

घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र का निवासी आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत की. घटना की सूचना से हर कोई स्तब्ध है.

मामले की पुष्टि करते हुए सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि पांच बर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी की एक घटना घटित हुई है. जिसकी जांच की जा रही है. बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है. आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी भी नाबालिग है. हालांकि वास्तविक स्थिति पुलिस के गिरफ्त में आने के बाद ही स्पष्ट होगी.

अपनी बच्ची को पुलिस अभिरक्षा में हॉस्पिटल लेकर पहुंचे पिता  ने बताया कि बच्ची घर के आगे खेल रही थी, तभी आरोपी उसे बहला-फुसला कर घर के बगल में निर्माणाधीन एक दूसरे घर की छत पर ले गया. कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए मेरे पास आई उसके पैरो पर खून लगा हुआ था. पूछने पर उसने सारी घटना की जानकारी दी.

मामले में सदर अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी निशांत चौबे ने बताया कि परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे थे. बच्ची के शरीर के साथ अनुचित क्रिया की गई है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे महिला चिकित्सक के लिए रेफर किया गया है. मामले में एक मेडिकल टीम गठन  किया गया है. जिसकी विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही प्राप्त होगी. उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत खतरे से बाहर है. 













Post a Comment

0 Comments