मेगा ब्लड टेस्ट कैंप सह कलेक्शन सेंटर के री-लॉन्च कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जहां सस्ती दरों पर जांच सुविधा मिलने से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और शिविर में खासा उत्साह देखने को मिला.
- वेल व्यू पैथोलॉजी में सस्ती जांच सुविधा के साथ स्वास्थ्य शिविर, सुबह से उमड़ी भीड़
- मुख्य अतिथियों ने स्वास्थ्य जांच को बताया समय की जरूरत
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिला मुख्यालय के गोलंबर के समीप स्थित वेल व्यू पैथोलॉजी में रविवार को Dr Lal PathLabs के सहयोग से मेगा ब्लड टेस्ट कैंप सह कलेक्शन सेंटर के री-लॉन्च कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जहां सस्ती दरों पर जांच सुविधा मिलने से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और शिविर में खासा उत्साह देखने को मिला.
रविवार, 12 अप्रैल 2026 को सुबह 5 बजे से 10 बजे तक चले इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न प्रकार की जांचें बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराई गईं. कैंप में शुगर, हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम, यूरिक एसिड, TSH, HbA1c और लिपिड प्रोफाइल जैसी जांचों का लाभ लोगों ने उठाया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश रंजन पांडेय, डीजीएम, Dr Lal PathLabs एवं उनकी टीम ने कलेक्शन सेंटर के री-लॉन्च का शुभारंभ किया.
मुख्य अतिथि राकेश रंजन पांडेय ने कहा कि “Dr Lal PathLabs का उद्देश्य है कि गुणवत्तापूर्ण पैथोलॉजी सेवाएं हर आम व्यक्ति तक कम लागत में पहुंचें. बक्सर में इस सेंटर के री-लॉन्च से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी.”
विशिष्ट अतिथि डॉ. रितेश चौबे, एमडी (पैथ), Dr Lal PathLabs, प्रतापसागर ने कहा कि “समय पर जांच और सही रिपोर्ट बीमारी की रोकथाम में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इस तरह के कैंप लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं.”
वहीं उद्घाटनकर्ता देवेंद्र प्रसाद, राष्ट्रीय सचिव, ऑल इंडिया मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन ने कहा कि “ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इस तरह की पहल से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होती हैं और आम जनता को बड़ी राहत मिलती है.”
आयोजकों के अनुसार कैंप में शुगर 10 रूपये, हीमोग्लोबिन 10 रूपये, कोलेस्ट्रॉल 10 रूपये, कैल्शियम 10 रूपये, यूरिक एसिड 20 रूपये, TSH 60 रूपये, HbA1c 199 रूपये और लिपिड प्रोफाइल बेसिक 399 रूपये में उपलब्ध रहा. फुल बॉडी चेकअप पर विशेष छूट भी दी गई.
वेल व्यू पैथोलॉजी, जो वर्ष 2001 से स्वास्थ्य सेवाओं में सक्रिय है, ने इस आयोजन को सफल बताया और भविष्य में भी ऐसे कैंप आयोजित करने की बात कही.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, स्वास्थ्य कर्मी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
वीडियो :






.png)












0 Comments