भाजपा नेता विजय कुमार मिश्र अस्पताल में भर्ती, मेदांता में चल रहा इलाज ..

अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई थी. इसके बाद परिजनों ने बिना देर किए उन्हें लखनऊ ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें अस्पताल में ही निगरानी में रखने का निर्णय लिया.





                               



  • लखनऊ के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया
  • समर्थकों से फोन न करने, मैसेज से संपर्क करने की अपील

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : भाजपा नेता विजय कुमार मिश्र की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहत की बात यह है कि फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.

बताया जा रहा है कि विजय कुमार मिश्र को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई थी. इसके बाद परिजनों ने बिना देर किए उन्हें लखनऊ ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें अस्पताल में ही निगरानी में रखने का निर्णय लिया है ताकि उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके.

चिकित्सकों ने उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी है और मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने को कहा है. ऐसे में विजय कुमार मिश्र ने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से अपील की है कि वे फिलहाल फोन कॉल करने से बचें और जरूरी होने पर मैसेज के माध्यम से ही संपर्क करें.

उनकी तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों की सक्रियता बढ़ गई. बड़ी संख्या में लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए पोस्ट और कमेंट्स किए.

फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है और परिजन लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं.













Post a Comment

0 Comments