कहा कि आज बिहार को सम्राट चौधरी जैसा चौकीदार मिला है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम छुएगा.

- ज्योति प्रकाश चौक पर गुलाल और मिठाइयों के साथ मनाई खुशी
- अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह कुशवाहा बोले— बिहार को मिला मजबूत नेतृत्व
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर के बाद बक्सर में कुशवाहा महासभा के सदस्यों ने जोरदार जश्न मनाया. ज्योति प्रकाश चौक पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाइयां खिलाईं और खुशी का इजहार किया.
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद कुशवाहा महासभा के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला. ज्योति प्रकाश चौक पर जुटे लोगों ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी साझा की. इस दौरान माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी.
कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज बिहार को सम्राट चौधरी जैसा चौकीदार मिला है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम छुएगा.
कार्यक्रम में रंजीत बुद्धिराजा कोषाध्यक्ष, जे पी कुशवाहा सचिव, हिटलर कुशवाहा वार्ड पार्षद, मनोज कुशवाहा पैक्स अध्यक्ष, शैलेश कुशवाहा वार्ड पार्षद, रामजीत कुशवाहा, डॉ मनु सिंह, रमेश राजभर, सोनू मेहता, सुरेन्द्र भारती, मानजी यादव, बीरेंद्र सम्राट, पंजाबी कुशवाहा, सोनु मोनु कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, अमित कुशवाहा, कैप्टन जमुना सिंह, हरेराम सिंह, चुनेश कुशवाहा, अनिल कुशवाहा और अर्जुन कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहे.
वीडियो :





.png)











0 Comments