कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना बिहार के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और युवाओं को नई दिशा मिलेगी.
- राकेश महतो ने साथियों संग मनाया उत्सव, गुलाल लगाकर दी बधाई
- मिठाई बांटकर साझा की खुशी, अविनाश कुमार ने बताया ऐतिहासिक फैसला
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा के बक्सर में बाद उत्साह का माहौल देखने को मिला. युवा नेता राकेश महतो ने अपने साथियों संग जोरदार जश्न मनाया. इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया गया. मौके पर मौजूद लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी गईं और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया.
राकेश महतो ने इस अवसर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना बिहार के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और युवाओं को नई दिशा मिलेगी.
वहीं, अविनाश कुमार ने भी इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह केवल एक राजनीतिक बदलाव नहीं बल्कि बिहार के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास को नई गति मिलेगी.
जश्न के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ इस मौके को यादगार बना दिया.






.png)











0 Comments