पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वायरल तस्वीर उसी की है. जब उसके मोबाइल की जांच की गई तो उसमें वही तस्वीर भी मिली, जिससे पुलिस को पुख्ता सबूत मिल गया.
- वायरल तस्वीर से हुई पहचान, पुलिस ने तकनीक के सहारे किया ट्रेस
- पिस्टल, मैगजीन और पांच कारतूस बरामद, दोस्त का नाम भी आया सामने
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते हुए तस्वीर वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद कर लिया.
मामला छोटकी सारिमपुर का है, जहां पुलिस ने सारीमपुर निवासी अभिमन्यु यादव को गिरफ्तार किया. उसके पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं. यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर के आधार पर की गई, जिसमें युवक खुलेआम हथियार लहराते नजर आ रहा था.
नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर वायरल तस्वीर को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु की गई. तकनीकी अनुसंधान के जरिए युवक की पहचान अभिमन्यु यादव के रूप में हुई. इसके बाद गश्ती दल को कार्रवाई के लिए भेजा गया.
पुलिस के पहुंचते ही एक युवक भागने की कोशिश करने लगा, जिसे संदेह के आधार पर पकड़ लिया गया. पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वायरल तस्वीर उसी की है. जब उसके मोबाइल की जांच की गई तो उसमें वही तस्वीर भी मिली, जिससे पुलिस को पुख्ता सबूत मिल गया.
हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर युवक ने खुलासा किया कि पिस्टल और कारतूस उसे उसके दोस्त सिंकू राय ने दिए थे. पुलिस अब सिंकू राय की तलाश में जुट गई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह हथियारों का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.






.png)











0 Comments