सेहत की चौपाल सजी, नर्सिंग छात्रों ने गांवों में बांटा स्वास्थ्य का ज्ञान ..

साथ ही कुपोषण से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई. महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष रूप से स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह देते हुए नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया.






                               


  • आकाश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के अंतर्गत संचालित बेस्ट नर्सिंग इंस्टीट्यूट की पहल से जागरूक हुए ग्रामीण
  • स्वच्छता, पोषण और नियमित जांच पर दिया जोर, लोगों को अपनाने को किया प्रेरित

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आकाश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के अंतर्गत संचालित बेस्ट नर्सिंग इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचकर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, बीमारियों से बचाव के उपाय और दैनिक जीवन में सावधानियां बरतने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

छात्रों की टीम गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करती नजर आई. उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व के बारे में समझाया. छात्रों ने बताया कि यदि लोग छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो कई गंभीर बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है.

अभियान के दौरान हाथ धोने की सही विधि का प्रदर्शन किया गया और स्वच्छ पानी के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही कुपोषण से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई. महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष रूप से स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह देते हुए नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया.

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से उन्हें नई जानकारी मिली है और वे अब अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहेंगे. वहीं संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि समाज को स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सही स्वास्थ्य जानकारी पहुंच सके.













Post a Comment

0 Comments