चौसा में मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ का गर्मजोशी से अभिनंदन, कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी ..

कहा कि राज्य सरकार मजदूरों के हितों को लेकर पूरी तरह गंभीर है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर श्रमिक को उसका अधिकार मिलेगा और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा. 
 





                               





  • दुर्गा मंदिर के पास रुका काफिला, स्थानीय लोगों से की बातचीत
  • श्रमिकों के अधिकार और योजनाओं को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : कैमूर से बक्सर की ओर जा रहे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ का चौसा में जोरदार स्वागत किया गया. जैसे ही उनका काफिला चौसा स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पहुंचा, पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया. स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा चौसा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश राय एवं चौसा नगर मंडल अध्यक्ष सबिता देवी ने संयुक्त रूप से किया. मंत्री करीब 15 मिनट तक चौसा में रुके. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हाल-चाल जाना.

मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ ने कहा कि राज्य सरकार मजदूरों के हितों को लेकर पूरी तरह गंभीर है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर श्रमिक को उसका अधिकार मिलेगा और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और इस दिशा में कई योजनाएं धरातल पर लागू की जा रही हैं.

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सह वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चौबे, चौसा ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष राजा राय, महामंत्री अजय चौबे एवं रवि प्रकाश गुप्ता, चौसा नगर मंडल के महामंत्री अजय सिन्हा एवं कमलेश पाण्डेय, अजीत चौधरी, सौरभ उपाध्याय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमर गोड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.











Post a Comment

0 Comments