रोटरी पीपीएस कैंप में उमड़ा जनसैलाब, ढाई सौ मरीजों ने कराई जांच ..

मरीजों के सामान्य रोगों के साथ-साथ शुगर, बीपी और वजन की भी जांच की गई. जिससे लोगों को अपने स्वास्थ्य की सही जानकारी मिल सकी. कई मरीजों ने बताया कि इस तरह के कैंप उनके लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं. 


 





                               



  • विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दी मुफ्त स्वास्थ्य सेवा
  • शुगर, बीपी और वजन जांच के साथ लोगों को मिली राहत

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : रोटरी पीपीएस कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई. जहां लगभग ढाई सौ मरीजों को मुफ्त परामर्श और जांच की सुविधा दी गई. विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में मरीजों की विभिन्न बीमारियों का इलाज किया गया और जरूरी सलाह दी गई.


रोटरी पीपीएस द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में इस बार लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. कैंप में करीब ढाई सौ मरीजों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई. शिविर में मुख्य चिकित्सक के रूप में डॉक्टर सौरभ राय, डॉक्टर दिलशाद आलम, डॉक्टर उज्जवल राय, डॉक्टर गुड़िया और डॉक्टर खालिद राजा मौजूद रहे. जिन्होंने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया.

इस दौरान मरीजों के सामान्य रोगों के साथ-साथ शुगर, बीपी और वजन की भी जांच की गई. जिससे लोगों को अपने स्वास्थ्य की सही जानकारी मिल सकी. कई मरीजों ने बताया कि इस तरह के कैंप उनके लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं. खासकर उन लोगों के लिए जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और नियमित जांच नहीं करा पाते.

कार्यक्रम में प्रोजेक्ट चेयर राजेश केसरी, मंजेश केसरी और रोटरी के डायनामिक सेक्रेटरी साहिल की सक्रिय भूमिका रही. वहीं रोटेरियन सदस्यों में मनोज वर्मा, सुधीर, आशीष गुप्ता, मनीष पांडे, मंजेश केसरी, अनिल जी, आशुतोष अस्थाना, अनिल केसरी समेत कई सदस्य मौजूद रहे. रोट्रैक्ट से राहुल और साबित के साथ अस्पताल से प्रमोद सहित अन्य लोगों ने भी अपनी सेवाएं दीं.

आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष अध्यक्ष डॉक्टर दिलशाद आलम के नेतृत्व में यह पीपीएस कैंप लगातार सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है. और जिले के गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए यह एक बड़ी राहत बन चुका है.

अंत में जानकारी दी गई कि अगला स्वास्थ्य कैंप जून महीने में आयोजित किया जाएगा. जिसकी तिथि एक सप्ताह पहले घोषित की जाएगी.


यह भी देखें: ई रिक्शा मालिक को एक साल के बाद मिला न्याय 














Post a Comment

0 Comments