न्याय मिलने के बाद परवेज अंसारी ने कमल सेवा केंद्र और विधायक आनन्द मिश्र की इस पहल की सराहना की है. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उन्हें यह सहयोग नहीं मिलता, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता.
- एक साल तक भटकते रहे पीड़ित, नहीं मिल रहा था समाधान
- विधायक आनन्द मिश्र के निर्देश पर मिला नया ई-रिक्शा
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सदर विधायक आनन्द मिश्र की पहल पर बनाए गए कमल सेवा केंद्र के माध्यम से एक ई-रिक्शा मालिक को न्याय मिला, जो लंबे समय से एजेंसी संचालक के चक्कर लगाकर परेशान हो रहा था.
बक्सर के बड़की सारीमपुर निवासी परवेज अंसारी ने नगर के एक ई-रिक्शा विक्रेता के यहां से ई रिक्शा क्रय किया था. इस दौरान उन्हें समय पर गाड़ी के कागजात नहीं दिए गए. बाद में एजेंसी संचालक द्वारा जो कागजात उपलब्ध कराए गए, उनके आधार पर जैसे ही परवेज ने अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट लगाया, फाइनेंस कंपनी के लोगों ने उनकी गाड़ी जब्त कर ली.
परवेज अंसारी ने कहा कि उन्हें बताया गया कि उक्त ई-रिक्शा पहले से ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर फाइनेंस था. उस व्यक्ति ने गाड़ी चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज करा दी थी. इसी बीच जब गाड़ी सड़क पर दिखाई दी तो फाइनेंस कंपनी ने उसे जब्त कर लिया, क्योंकि उसकी किस्तें भी जमा नहीं की गई थीं.
गाड़ी जब्त होने के बाद परवेज अंसारी एजेंसी संचालक के पास पहुंचे. वहां उन्हें आश्वासन दिया गया कि उन्हें दूसरा ई-रिक्शा दे दिया जाएगा. लेकिन यह आश्वासन केवल बातों तक ही सीमित रहा और करीब एक साल तक उन्हें लगातार दौड़ाया जाता रहा.
जब परवेज को यह महसूस हुआ कि उनके साथ धोखा हो रहा है, तब उन्होंने अपनी समस्या लेकर कमल सेवा केंद्र का रुख किया. यहां विधायक आनंद मिश्र के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एजेंसी संचालक से बातचीत की.
आखिरकार कमल सेवा केंद्र की पहल रंग लाई और एजेंसी संचालक ने परवेज अंसारी को नया ई-रिक्शा उपलब्ध कराया. न्याय मिलने के बाद परवेज अंसारी ने कमल सेवा केंद्र और विधायक आनन्द मिश्र की इस पहल की सराहना की है. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उन्हें यह सहयोग नहीं मिलता, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता.
मामले में कमल सेवा केंद्र के प्रबंधक बटेश्वर मिश्र का कहना है कि अब संबंधित थाने को निर्देशित किया गया है कि एजेंसी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करे.
वीडियो :






.png)












0 Comments