उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन सामाजिक समानता, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष का प्रतीक है, जो आज भी समाज को दिशा देता है.
- BPSC परीक्षा के बीच शिक्षकों ने किया नमन, उत्साहपूर्ण भागीदारी
- बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प, प्रेरणादायक माहौल
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के फाउंडेशन स्कूल में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती सादगी और सम्मान के साथ मनाई गई. खास बात यह रही कि BPSC परीक्षा के बीच अवकाश के समय शिक्षकों और कर्मियों ने एकत्र होकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.
14 अप्रैल 2026 को फाउंडेशन स्कूल, बक्सर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इसी दिन विद्यालय परिसर में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) की लिखित परीक्षा भी संचालित हो रही थी.
परीक्षा की व्यस्तता के बावजूद आयोजन को पूरी गरिमा के साथ संपन्न कराया गया. कार्यक्रम को दोनों पालियों के मध्य अवकाश के दौरान आयोजित किया गया, जिससे परीक्षा कार्य में लगे अधिकतर सरकारी विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी इसमें शामिल हो सके. इस दौरान विद्यालय परिसर में एक प्रेरणादायक और अनुशासित वातावरण देखने को मिला.
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन सामाजिक समानता, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष का प्रतीक है, जो आज भी समाज को दिशा देता है.
कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रनिर्माण में डॉ. अंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया गया.
इस अवसर पर मनोज त्रिगुण, डॉ. एस. के. दुबे, रामायण राय, अनिल ओझा, राजीव पाठक, संजीव सिंह, सरोज सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे. वहीं विभिन्न सरकारी विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं में जमाल अहमद सिद्दकी, रूबी कुमारी, अरविंद कुमार, सरिता कुमारी, अजीत कुमार, कुसुम चौहान, दुलारचंद सहित अन्य शिक्षकों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की.






.png)












0 Comments