बक्सर में खुलेगा “Glam by Sneha”, मिलेगा ग्लैमरस टच ..

बताया कि उनका उद्देश्य बक्सर में इंटरनेशनल लेवल की ब्यूटी सर्विसेज उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि यहां ग्राहकों को क्वालिटी और परफेक्शन के साथ सर्विस दी जाएगी, ताकि हर व्यक्ति अपने खास मौके पर और भी खास दिख सके. 





                               


  • 20 अप्रैल को ग्रैंड ओपनिंग, सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा खास आयोजन
  • लक्ज़री ब्यूटी सर्विसेज और प्रोफेशनल मेकओवर का मिलेगा नया अनुभव 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : शहर में ब्यूटी और फैशन के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. 20 अप्रैल 2026 को “Glam by Sneha Makeup & Academy” का भव्य उद्घाटन किया जाएगा, जहां लोगों को आधुनिक और लग्ज़री ब्यूटी सेवाओं का अनुभव मिलेगा. यह स्टूडियो शहर के लोगों को बड़े शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है.

ग्रैंड ओपनिंग कार्यक्रम सुबह 08:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें शहर के गणमान्य लोग और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल हो सकते हैं. आयोजन को खास बनाने के लिए लाइव मेकओवर डेमो, एक्सक्लूसिव ऑफर्स और कई आकर्षक गतिविधियां भी रखी गई हैं, जिससे लोगों को सीधे तौर पर सेवाओं की झलक मिल सके.

“Where beauty meets Perfection” थीम के साथ शुरू हो रहा यह स्टूडियो मेकअप, स्किन केयर, ब्राइडल मेकओवर और प्रोफेशनल ट्रेनिंग जैसी सेवाएं प्रदान करेगा. खास बात यह है कि यहां ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को भी प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिल सकें.

संस्थापक स्नेहा सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य बक्सर में इंटरनेशनल लेवल की ब्यूटी सर्विसेज उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि यहां ग्राहकों को क्वालिटी और परफेक्शन के साथ सर्विस दी जाएगी, ताकि हर व्यक्ति अपने खास मौके पर और भी खास दिख सके.

अंत में स्नेहा सिंह, संचालक Glam by Sneha Makeup & Academy ने सभी शहरवासियों से इस ग्रैंड ओपनिंग में शामिल होकर इस नए सफर का हिस्सा बनने की अपील की है.















Post a Comment

0 Comments