वीडियो : बक्सर-भोजपुर एमएलसी उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने ठोकी ताल, राधा चरण साह बोले—जीत तय ..

कहा कि उनका पूरा ध्यान सकारात्मक मुद्दों और विकास पर है. राजद प्रत्याशी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष अपना चुनाव लड़ता है और वे अपना, उन्हें केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान देना है.


 





                               


  • प्रेस वार्ता में जीत का दावा, जनप्रतिनिधियों से अधिकतम वोट दिलाने की अपील
  • राधा चरण साह ने गिनाए विकास कार्य, बोले—10 साल से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं कन्हैया

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बक्सर-भोजपुर एमएलसी उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाता जा रहा है. एनडीए प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने अपने पिता पूर्व एमएलसी तथा वर्तमान संदेश विधायक राधा चरण साह के साथ बक्सर में आयोजित प्रेस वार्ता में जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि एनडीए ने उन पर जो विश्वास जताकर सिंबल दिया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरेंगे और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अधिक से अधिक वोट हासिल कर विजयी बनेंगे.



प्रेस वार्ता के दौरान कन्हैया कुमार ने एनडीए के सभी सहयोगियों और जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि बक्सर और भोजपुर जिले में अधिक से अधिक समर्थन दिलाएं. उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान सकारात्मक मुद्दों और विकास पर है. राजद प्रत्याशी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष अपना चुनाव लड़ता है और वे अपना, उन्हें केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान देना है.

उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता राधा चरण साह के कार्यकाल में जो कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा. साथ ही जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता उन्हें जीत दिलाती है तो वे विकास, जनहित और मान-सम्मान के मुद्दों पर पूरी तरह खरा उतरेंगे.


वहीं, मौके पर मौजूद राधा चरण साह ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में बक्सर और भोजपुर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और हमेशा क्षेत्र में उपलब्ध रहे हैं. यही कारण है कि जनता का उन्हें लगातार समर्थन मिलता रहा है. उन्होंने कहा कि अब उनके पुत्र भी उन्हीं के पदचिन्हों पर चलेंगे और जनता की सेवा करेंगे.

उन्होंने बताया कि कन्हैया कुमार पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और लोगों के बीच लगातार जुड़े रहे हैं. ऐसे में एनडीए द्वारा उन्हें सिंबल दिए जाने के बाद उनकी जीत लगभग तय है. उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए के सभी घटक दल और कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से उनके समर्थन में काम करेंगे और उन्हें विजयी बनाएंगे.

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन, जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, रालोमो जिलाध्यक्ष विंध्याचल सिंह कुशवाहा, हम जिलाध्यक्ष बलिराम कुमार, समाजसेवी पंकज कुमार, जदयू नेता संजय सिंह, रवि राज, संजय चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे.

वीडियो 1 : 


वीडियो 2 : 












Post a Comment

0 Comments