18 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक भव्य पांच दिवसीय प्रतिष्ठा-वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान अखाड़ा परिसर ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से गुंजायमान रहेगा और श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आएंगे.
- 18 से 22 अप्रैल तक अखण्ड संकीर्तन, महारुद्राभिषेक और द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा का आयोजन
- महामंडलेश्वर योगी शीलनाथ जी सुनाएंगे शिव महिमा, अंतिम दिन भंडारा और पूर्णाहुति
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: शहर के श्री आदिनाथ अखाड़ा में भगवान शिव की प्रतिष्ठा के 59वें और श्री गुरुदेव भगवान के द्वितीय प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर 18 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक भव्य पांच दिवसीय प्रतिष्ठा-वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान अखाड़ा परिसर ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से गुंजायमान रहेगा और श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आएंगे.
आयोजन समिति के अनुसार, इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत 18 अप्रैल से अखण्ड संकीर्तन, श्री महारुद्राभिषेक एवं श्री द्वादश ज्योतिर्लिंगों की कथा के साथ होगी. प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महामंडलेश्वर योगी शीलनाथ जी श्रद्धालुओं को शिव महिमा का विस्तार से वर्णन करेंगे.
कथा के दौरान भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों और द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महत्ता पर प्रकाश डाला जाएगा. मान्यता है कि श्रद्धा भाव से कथा सुनने और सुनाने से सभी पापों का नाश होता है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है. इसी विश्वास के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है.
कार्यक्रम के अंतिम दिन 22 अप्रैल एमएम को श्री गुरुदेव भगवान का मस्तकाभिषेक, हवन-पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनेंगे.
आयोजन समिति ने सभी धर्मानुरागी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अखाड़ा पहुंचकर भगवान शिव और गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस भव्य धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनें.






.png)











0 Comments