वीडियो : नकली पुलिस संग लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, शादी के दिन ही रुपये-जेवर लेकर फरार हुआ था पूरा गैंग ..

बताया कि कोरान सराय थाना क्षेत्र की कलावती देवी और उनके पति रमेश गोड़ ने उनके देवर की शादी कराने का झांसा देकर 7 अप्रैल को फरीदाबाद से बक्सर बुलाया. शादी के नाम पर पहले 50 हजार रुपये और गहनों की मांग की गई.





                               


  • महादेवा गंगा घाट पर रस्म के दौरान रची गई थी लूट की साजिश, 9 आरोपित दबोचे गए
  • 38,500 रुपये, गहने, ऑटो व मोबाइल बरामद, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खुला राज

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : शादी के नाम पर झांसा देकर दूल्हे पक्ष से रुपये और गहने लूटने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया. नकली पुलिस के सहारे वारदात को अंजाम देने वाली लुटेरी दुल्हन समेत 9 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने इनके पास से 38,500 रुपये नगद, गहने, एक ऑटो और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

मामला तब सामने आया जब उत्तर प्रदेश के कानपुर की रमा देवी ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि कोरान सराय थाना क्षेत्र की कलावती देवी और उनके पति रमेश गोड़ ने उनके देवर की शादी कराने का झांसा देकर 7 अप्रैल को फरीदाबाद से बक्सर बुलाया. शादी के नाम पर पहले 50 हजार रुपये और गहनों की मांग की गई, बाद में 40 हजार रुपये और कुछ जेवर पर सौदा तय हुआ.

8 अप्रैल को विनय और कथित दुल्हन नीतु की कोर्ट मैरिज कराई गई. इसके बाद रस्म अदायगी के लिए सभी महादेवा गंगा घाट पहुंचे. यहीं पर दुल्हन को गहने पहनाए गए. लेकिन विदाई के वक्त बाइक से पहुंचे दो युवक खुद को पुलिस बताकर सभी को थाना ले जाने की धमकी देने लगे. इसी दौरान दुल्हन और उसके साथी नगद व गहने लेकर फरार हो गए.

पीड़ित पक्ष ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और छापेमारी कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों में नीतु देवी, मीना देवी, शिवबचन चौहान, सुनैना देवी, हैदर खां (नकली पुलिस), हाकीम चौहान, कलावती देवी और जगजीवन चौहान शामिल हैं.

नकली पुलिस हैदर खान का खौफ

​जांच में यह बात सामने आई है कि तरकपुरवा निवासी हैदर खान इस गिरोह का मास्टरमाइंड था. वह नकली पुलिसकर्मी बनकर पूरी साजिश में अहम भूमिका निभाता था. गिरोह की कार्यप्रणाली बड़ी फिल्मी थी, जैसे ही शादी की रस्में पूरी होने वाली होतीं या गहनों-पैसे का लेनदेन होता, हैदर खान पुलिस की वर्दी में धमक पड़ता. नकली पुलिस की रेड से घबराकर लड़का पक्ष वहां से भागने की कोशिश करता और इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दुल्हन और उसके साथी जेवर-नगदी लेकर रफूचक्कर हो जाते थे.

दो बच्चों की मां निकली ‘दुल्हन’

​पुलिस की गहन पूछताछ में पता चला कि जिसे ‘सरिता’ बताया गया था, उसका असली नाम नीतू देवी है. वह उत्तर प्रदेश के उजियार (बलिया) की निवासी है. इस साजिश में नीतू की मां मीना देवी और परिवार के अन्य सदस्य भी सक्रिय रूप से शामिल थे. पीड़िता रमा देवी की शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने उनसे 40 हजार रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर ठग लिए थे. 

गिरफ्तारी टीम में सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय, मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत, एसआई चंदन कुमार समेत अन्य पुलिस बल शामिल रहे. पूछताछ के बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया है.

वीडियो : 














Post a Comment

0 Comments