वीडियो : ब्रह्मपुर में शराब पार्टी पर पुलिस का धावा, अवैध राइफल संग कनीय अभियंता समेत 6 गिरफ्तार ..

गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुर चौराहा के पास स्थित एक कमरे में कुछ लोग शराब पार्टी कर रहे हैं और उनके पास हथियार भी मौजूद है. सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कमरे की घेराबंदी की और छापेमारी शुरू कर दी.





                               


  • कमरे में चल रही थी शराब पार्टी, लाखों की नकदी और विदेशी शराब बरामद
  • गुप्त सूचना पर छापेमारी, हथियार के स्रोत और मकसद की जांच तेज

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कमरे में चल रही शराब पार्टी का भंडाफोड़ किया. छापेमारी के दौरान अवैध देसी राइफल, 1 लाख 15 हजार रुपये नकद और विदेशी शराब बरामद करते हुए कनीय विद्युत अभियंता समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है.

पुलिस के अनुसार, एसपी शुभम आर्य को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुर चौराहा के पास स्थित एक कमरे में कुछ लोग शराब पार्टी कर रहे हैं और उनके पास हथियार भी मौजूद है. सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कमरे की घेराबंदी की और छापेमारी शुरू कर दी.

छापेमारी के दौरान मौके से रामेश्वरनाथ तिवारी, सुधांशु रंजन, अमित कुमार पांडेय, संजय साह, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में पदस्थापित कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार राय और प्रियांशु मिश्रा को हिरासत में लिया गया. जांच के दौरान कुछ आरोपी शराब का सेवन करते पाए गए, जबकि कमरे से अवैध कंट्रीमेंड राइफल, भारी मात्रा में नकदी और विदेशी शराब की बोतल बरामद हुई.

थानाध्यक्ष ने अपने बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर सभी छह आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद अवैध राइफल किसकी है और इसे किस उद्देश्य से वहां रखा गया था.

एसपी शुभम आर्य ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है.

वीडियो :












Post a Comment

0 Comments