कहा कि इन योजनाओं के कारण महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी राहत मिली है. साथ ही महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र और मातृत्व अवकाश में वृद्धि जैसे निर्णयों ने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत किया है.

- प्रेस वार्ता में महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण पर जोर, 33 प्रतिशत आरक्षण को बताया ऐतिहासिक कदम
- केंद्र सरकार की योजनाओं से बदली महिलाओं की स्थिति, नेताओं ने किया प्रधानमंत्री के प्रयासों का समर्थन
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवी की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताते हुए इसे लोकतंत्र को मजबूत करने वाला कदम बताया गया. वक्ताओं ने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी, जिससे देश के विकास को नई गति मिलेगी.
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कंचन देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है, जो उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदार बनाएगा. इससे न केवल महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था भी अधिक सुदृढ़ होगी.
भाजपा नेत्री पूनम रविदास ने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उज्वला योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी पहलों ने महिलाओं के जीवन स्तर में व्यापक सुधार किया है. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के कारण महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी राहत मिली है. साथ ही महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र और मातृत्व अवकाश में वृद्धि जैसे निर्णयों ने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत किया है.
वरिष्ठ नेत्री चंदा पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के आत्मसम्मान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जाता है. वहीं पिंकी पाठक ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और देश को विकास के नए आयाम तक पहुंचाएगा.
ओम ज्योति भगत ने प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जिस स्तर पर कार्य हुआ है, वह अभूतपूर्व है. इंदु देवी ने कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने पंचायत से पार्लियामेंट तक सीटों में वृद्धि तथा उसमें महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयासों को सराहनीय बताया और इसके लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.
कार्यक्रम में तारामुनी देवी, प्रिया राय, प्रमिला पांडेय, रेखा वर्मा, संध्या पांडेय, पुष्पा सिंह, श्यामला पाठक, आरती गुप्ता, उषा दास, किरण जायसवाल, मुन्नी देवी, सुशीला चौधरी, बिंदा देवी, गूंजा देवी, सोनी देवी, आशा देवी, सिम्मी जायसवाल, रेखा वर्मा, मुस्कान कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, दिव्या कुमारी, रानी कुमारी, नंदिनी कुमारी, नेहा कुमारी, शिवानी कुमारी, सुनीता देवी, अंजनी देवी, नीलम सहाय, मालती देवी, सुनिधि कुमारी, सोनाली कुमारी, मालती राजभर, विमल देवी, मन तोड़ना देवी, नाजरीन बेगम, गुंजन देवी, भाग्यमणि देवी, रीता देवी, ऊषा देवी समेत कई लोग मौजूद रहे.
वीडियो :





.png)












0 Comments