खास बात यह रही कि आदित्य रंजन ने फिजिक्स जैसे कठिन विषय में पूरे 100 अंक प्राप्त कर नई उपलब्धि हासिल की. इसके अलावा तीन छात्रों ने पेंटिंग विषय में भी शत-प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.
- मिठाई, गुलाल और तालियों के बीच मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान
- विद्यालय ने कायम रखी शत प्रतिशत परिणाम लाने की परंपरा
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर. जिले के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शुमार में इस बार सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम ने सफलता की नई इबारत लिख दी. स्कूल परिसर में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया जब 2026 के परीक्षा परिणाम में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे जिले में रोशन कर दिया. मेधावी छात्रों के सम्मान में आयोजित समारोह में मिठाई, गुलाल और तालियों की गूंज ने माहौल को गौरवमयी बना दिया.
श्री ईश्वर मुनि एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित सीबीएसई संबद्ध (10+2) हेरिटेज स्कूल के छात्र किसलय मिश्रा ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर साइंस स्ट्रीम में जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. वहीं आदित्य रंजन ने 95.8 प्रतिशत और वैष्णवी राय ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया. विद्यालय के कई अन्य छात्रों ने भी 80 और 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर सफलता का परचम लहराया. इनमें अंशु चौरसिया 88.2%, लावण्या मात्या 87.4%, मुस्कान 84.4%, वंदना 83.6%, शुभ केशरी 82.4%, कृष्णा लोहिया 82.2% तथा रुद्र शांडिल्य 81.8% अंक प्राप्त कर चर्चा में रहे.
विद्यालय ने इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रिजल्ट की परंपरा को कायम रखा. खास बात यह रही कि आदित्य रंजन ने फिजिक्स जैसे कठिन विषय में पूरे 100 अंक प्राप्त कर नई उपलब्धि हासिल की. इसके अलावा तीन छात्रों ने पेंटिंग विषय में भी शत-प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.
विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक, निदेशक डॉ प्रदीप पाठक और प्राचार्या डॉ सुषमा कुमारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर और गुलाल लगाकर सम्मानित किया. समारोह के दौरान छात्रों और अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.
निदेशक डॉ प्रदीप पाठक ने अपने संबोधन में छात्रों को करियर और शिक्षा के बदलते आयामों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाली कठिनाइयों से घबराने के बजाय मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने कम अंक पाने वाले छात्रों का भी हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सही दिशा, नियमित मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी है.
प्राचार्या डॉ सुषमा कुमारी ने विशेष रूप से छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं. उन्होंने अंतरिक्ष यात्री का उदाहरण देते हुए छात्राओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया.
कार्यक्रम के अंत में डॉ प्रदीप पाठक ने विद्यालय के दिवंगत संस्थापक दिलीप कुमार पाठक के सपनों को साकार करने का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत को दिया तथा सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.






.png)











0 Comments