जनगणना ड्यूटी में जा रही बक्सर निवासी शिक्षिका की पूर्णिया में सड़क हादसे में मौत ..

उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित मेदांता अस्पताल रेफर किया गया. वहां इलाज के दौरान 8 मई को उनकी मौत हो गई.


 





                               


  • बाइक से गिरने पर सिर में लगी गंभीर चोट, पटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम
  • पूर्णिया के मध्य विद्यालय डुमरा में थीं पदस्थापित, गांव में शोक की लहर

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत बगेन गोला थाना क्षेत्र के एकरासी गांव की रहने वाली बीएससी टीआरई-1 शिक्षिका सोनम कुमारी की पूर्णिया में सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद परिवार समेत पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे जनगणना कार्य के तहत मकान सूचीकरण ड्यूटी में शिक्षिका सोनम कुमारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी. 6 मई को वह शिक्षक सुपरवाइजर राजेंद्र कुमार के साथ बाइक से ड्यूटी पर जा रही थीं. इसी दौरान रास्ते में अचानक असंतुलित होकर वह बाइक से गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई.

घटना के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित मेदांता अस्पताल रेफर किया गया. वहां इलाज के दौरान 8 मई को उनकी मौत हो गई.

सोनम कुमारी पूर्णिया जिले के डगरूआ प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय डुमरा में पदस्थापित थीं. वह एकरासी गांव निवासी रवि चंदन की पत्नी तथा राजेश कुमार सिंह की पुत्रवधू थीं. उनके निधन की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीणों और शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है.














Post a Comment

0 Comments