बक्सर में सात फेरों के 8 दिन बाद नवविवाहिता लापता, ढाई लाख के गहने और नकदी भी गायब ..

जब परिवार के लोग जागे तो घर में नवविवाहिता मौजूद नहीं थी. खोजबीन के दौरान पता चला कि घर से सोने के आभूषण और करीब 45 हजार रुपये नगद भी गायब हैं. परिजनों का कहना है कि गायब जेवरात की कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक है.

नव दंपत्ति की तस्वीर 

  





                               


  • गर्मी में छत पर सोया पति, सुबह घर से नदारद मिली पत्नी
  • प्रेम प्रसंग की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज आठ दिन बाद ही नवविवाहिता के अचानक घर से गायब हो जाने से ससुराल पक्ष में हड़कंप मच गया. मामला पुलिस तक पहुंच चुका है और पति ने पत्नी के कथित प्रेमी पर भगा ले जाने तथा घर से नगदी व जेवरात ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है.

जानकारी के अनुसार चौसा नगर पंचायत के नरबतपुर निवासी मिथिलेश कुमार यादव की शादी 8 मई को भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्छु टोला निवासी सोनी कुमारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के बाद परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी और कुछ ही दिनों में घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया.

गर्मी की वजह से छत पर सोने गया पति, ढाई लाख के गहने लेकर फरार हुई पत्नी

पीड़ित पति के अनुसार 17 मई की रात भोजन के बाद सभी लोग सो गए थे. गर्मी अधिक होने के कारण वह छत पर सोने चला गया. सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर में नवविवाहिता मौजूद नहीं थी. खोजबीन के दौरान पता चला कि घर से सोने के आभूषण और करीब 45 हजार रुपये नगद भी गायब हैं. परिजनों का कहना है कि गायब जेवरात की कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक है.

एक युवक से फोन पर लगातार बातचीत का आरोप

परिवार का आरोप है कि नवविवाहिता एक युवक से मोबाइल पर लगातार बातचीत करती थी और आशंका है कि वही युवक शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ भगा ले गया. काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित पति ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई.

मामले को लेकर थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. नवविवाहिता अपने प्रेमी संग भागी है. पुलिस बरामदगी और जांच में जुटी हुई है.













Post a Comment

0 Comments