पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित ..

कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की मजबूत बुनियाद रखी थी. उन्होंने लोकतंत्र, शिक्षा, विज्ञान और औद्योगिक विकास को नई दिशा देने का काम किया. उन्होंने कहा कि नेहरू के विचार और आदर्श आज भी देश के युवाओं और नागरिकों को प्रेरित करते हैं.


 





                               


  • कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
  • आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित नेहरु के योगदान को वक्ताओं ने बताया अविस्मरणीय

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि बुधवार को नगर के गोलंबर स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने की.

सभा को संबोधित करते हुए पंकज उपाध्याय ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की मजबूत बुनियाद रखी थी. उन्होंने लोकतंत्र, शिक्षा, विज्ञान और औद्योगिक विकास को नई दिशा देने का काम किया. उन्होंने कहा कि नेहरू के विचार और आदर्श आज भी देश के युवाओं और नागरिकों को प्रेरित करते हैं.

वक्ताओं ने कहा कि नेहरू के नेतृत्व में देश में एम्स, आईआईटी और आईआईएम जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं की स्थापना हुई, जिसने भारत को शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई. इसके अलावा बड़े बांधों, उद्योगों और वैज्ञानिक परियोजनाओं के जरिए देश को विकास की राह पर आगे बढ़ाया गया. नेताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश के विकास तक नेहरू की भूमिका ऐतिहासिक रही है.

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता कामेश्वर पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष कैमूर सुनील कुशवाहा, डॉ. उमाशंकर पांडेय, डॉ. सत्येंद्र ओझा, कमल पाठक, साबिद हाशमी, अजय ओझा, राजीव वर्मा, राजाराम पांडेय, पप्पू दुबे, गुप्तेश्वर चौबे, गुड्डू दुबे, त्रियोगी नारायण मिश्र, गणेश पांडेय और राजा तिवारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. अंत में कार्यकर्ताओं ने “पंडित नेहरू अमर रहें” के नारे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.













Post a Comment

0 Comments