तस्कर डुमरांव से पूर्व ही कुशलपुर हाल्ट के समीप चेन पुलिंग कर उतरने लगे. टीम ने जैसे ही संदिग्ध तस्करों को पकड़ने की कोशिश की, वे उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव की कोशिश शुरू कर दी. अचानक हुए हमले से किसी तरह पुलिस टीम बची.
- बक्सर-डुमरांव के बीच छापेमारी के दौरान हमला, कूदकर फरार हुए तस्कर
- घटना के बाद रेल यात्रियों में दहशत, आरपीएफ-जीआरपी अलर्ट
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : डीडीयू-दानापुर रेलखंड पर शराब तस्करों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है. लोकमान्य तिलक टर्मिनल-पटना एक्सप्रेस में छापेमारी करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर तस्करों ने अचानक हमला बोल दिया. बुधवार सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे बक्सर और डुमरांव स्टेशन के बीच हुई इस घटना में तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला किया. हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए, लेकिन घटना के बाद रेल यात्रियों में दहशत फैल गई.
जानकारी के अनुसार, अवैध शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिलने पर एएसआई संजीत तिवारी के नेतृत्व में एक्साइज पुलिस की टीम लोकमान्य तिलक टर्मिनल-पटना एक्सप्रेस में सवार हुई थी. प्लान था कि डुमरांव में शराब तस्करों को दबोच लिया जएगा. लेकिन तस्कर डुमरांव से पूर्व ही कुशलपुर हाल्ट के समीप चेन पुलिंग कर उतरने लगे. टीम ने जैसे ही संदिग्ध तस्करों को पकड़ने की कोशिश की, वे उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव की कोशिश शुरू कर दी. अचानक हुए हमले से किसी तरह पुलिस टीम बची.
बताया जा रहा है कि तस्करों ने चेन पुलिंग की और फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही आबकारी एसपी अशरफ जमाल ने दानापुर रेल कंट्रोल को जानकारी दी. इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर सक्रिय हो गई और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया गया.
आबकारी एसपी अशरफ जमाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तस्करों की पहचान की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेलखंड पर शराब तस्करों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं. कुछ माह पहले भी इसी इलाके में पुलिस टीम पर हमला हुआ था.
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से नियमित रेल यात्रियों में डर का माहौल है. यात्रियों ने रेल प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा ट्रेनों में सख्त निगरानी की मांग की है.






.png)











0 Comments