कहा कि वह नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनते रहेंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि उनके “कमल सेवा केंद्र” में भी आम जनता अपनी समस्याएं दर्ज करवा सकती है, जहां उनके समाधान की प्रक्रिया लगातार जारी रहती है.

- जिला अतिथि गृह में जनता दरबार, फरियादियों ने विधायक आनंद मिश्र के सामने रखीं समस्याएं
- भूमि विवाद और पुलिस मामलों की रही सबसे अधिक शिकायतें
- दहेज हत्या मामले पर विधायक ने दिखाई गंभीरता, कार्रवाई का भरोसा
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सदर विधायक ने जिला अतिथि गृह में जनता दरबार का आयोजन कर विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनीं. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी शिकायतों के साथ पहुंचे और अपनी समस्याएं सीधे विधायक के समक्ष रखीं. कार्यक्रम में लगभग 80 से अधिक फरियादियों ने भाग लिया. लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थल पर पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई थीं.
जनता दरबार में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद से जुड़े सामने आए. इसके अलावा पुलिस प्रशासन से संबंधित शिकायतें और नगर परिषद की समस्याओं को लेकर भी लोगों ने अपनी बात रखी. कई फरियादियों ने लंबे समय से लंबित मामलों को लेकर नाराजगी भी जताई और त्वरित समाधान की मांग की.
इस दौरान विधायक आनंद मिश्र ने कई मामलों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कुछ मामलों को उन्होंने नोट कर आगे की प्रक्रिया तेज करने का आश्वासन दिया. विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
जनता दरबार में एक दहेज हत्या पीड़िता के परिजन भी न्याय की मांग लेकर पहुंचे, जिस पर विधायक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मामले को अत्यंत गंभीर बताया. उन्होंने पुलिस प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे.
लोगों ने जनता दरबार के दौरान यह भी कहा कि पहली बार उन्हें अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधि के सामने रखने का अवसर मिला है, जिससे समाधान की उम्मीद जगी है. कई फरियादियों ने विधायक के त्वरित हस्तक्षेप की सराहना की.
विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि वह नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनते रहेंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि उनके “कमल सेवा केंद्र” में भी आम जनता अपनी समस्याएं दर्ज करवा सकती है, जहां उनके समाधान की प्रक्रिया लगातार जारी रहती है. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सभी लंबित मामलों को चरणबद्ध तरीके से निपटाया जाएगा, ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके.
वीडियो :





.png)











0 Comments