अपराधियों का तांडव चरम पर है. पुलिस जहां आम लोगों के वाहनों के शीशे पर लगी ब्लैक फिल्म उतरवा रहे है वहीं अपराधी एक के बाद एक लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

- सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना और दुबौली गांव के बीच हुई घटना
- लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर लोग जता रहे चिन्ता
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में इन दिनों अपराधियों का तांडव चरम पर है. पुलिस जहां आम लोगों के वाहनों के शीशे पर लगी ब्लैक फिल्म उतरवा रहे है वहीं अपराधी एक के बाद एक लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. बाइक चोरी और छिनतई जैसी घटनाओं के बीच पिछले दिनों जहां राजपुर में शादी समारोह में शामिल होने पहुंची एक नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी वहीं बीते रविवार को डुमरांव अनुमंडल के तिलक राय हाता थाना क्षेत्र में सुशील कुमार सिंह नामक व्यवसायी को सोए अवस्था में अपराधियों ने गोली मार दी थी वहीं, वहीं बुधवार यानी आज सुबह तकरीबन 10 बजे ही सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना और दुबौली गांव के बीच एक किशोर को पड़ोसी गांव के युवक ने गोली मार दी. गोली के शिकार किशोर का गंभीर हालत में नगर के विश्वामित्र अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.
घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक एकौना गांव निवासी हरेंद्र यादव के 17 वर्षीय पुत्र मनीष यादव अपनी बाइक से एकौना गांव से दुबौली गांव की तरफ जा रहे थे जबकि दुबौली गांव निवासी गणेश तिवारी के पुत्र रौनक तिवारी अपने गांव से बाइक से ही एकौना गांव की ओर जा रहा था. जैसे ही दोनों की मुलाकात हुई दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और रौनक ने अपनी कमर से पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी, जो मनीष के पेट में जा लगी. वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा. इसी बीच गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मनीष के स्वजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद सभी मिलकर घायल को इलाज के लिए बक्सर के विश्वामित्र अस्पताल ले गए जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है.
लगातार हो रही गोलीबारी महज संयोग : एसपी
इस मामले में एसपी शुभम आर्य से बात करने पर उन्होंने घटना की पुष्टि की. यह पूछे जाने पर कि एक ही थाना क्षेत्र के आसपास गोलीबारी की घटनाएं लगातार होने को वह किस तरीके से देखते हैं? उनका कहना था कि इस महज संयोग ही कहा जा सकता है. बहरहाल, घायल जीवन और मौत से जूझ रहा है और दूसरी तरफ पुलिस हर बार की तरह इस बार भी मामले की जांच में जुटी हुई है.





.png)











0 Comments