कहा है कि इस सड़क निर्माण की मांग उन्होंने लोकसभा में प्रमुखता से उठाई थी. उनके अनुसार, संसद में सवाल उठाने के बाद ही यह मुद्दा लगातार चर्चा में रहा और अब जाकर इसे कैबिनेट की स्वीकृति मिली है.
- बक्सर सड़क परियोजना पर सियासी खींचतान तेज
- कैबिनेट मंजूरी को बताया जनता की जीत, लेकिन विस्तार की रखी मांग
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले की सड़क परियोजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. बिहार कैबिनेट द्वारा ब्रह्मपुर–कोरानसराय–इटाढ़ी–सरेंजा (महावीर स्थान) सड़क निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद अब इस पर श्रेय को लेकर सियासी टकराव खुलकर सामने आने लगा है.
इस मुद्दे पर बक्सर सांसद सुधाकर सिंह शिक्षा मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि इस सड़क निर्माण की मांग उन्होंने लोकसभा में प्रमुखता से उठाई थी. उनके अनुसार, संसद में सवाल उठाने के बाद ही यह मुद्दा लगातार चर्चा में रहा और अब जाकर इसे कैबिनेट की स्वीकृति मिली है.
सांसद ने कहा कि जनता की वर्षों पुरानी यह मांग अब बिहार कैबिनेट द्वारा स्वीकृत होना क्षेत्रीय जनता के संघर्ष और आवाज की जीत है. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास का लाभ तभी पूरा माना जाएगा जब सड़क परियोजना को व्यापक स्वरूप दिया जाए.
ने सरकार से मांग की है कि इस सड़क को ब्रह्मपुर से आगे बढ़ाकर नैनिजोर होते हुए बक्सर–कोइलवर मार्ग तक जोड़ा जाए, ताकि लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके.
उन्होंने आगे कहा कि नैनिजोर तक सड़क निर्माण को पूरा कराने और इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित कराने तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा.






.png)










0 Comments