बक्सर में जन सुराज की बड़ी बैठक, युवाओं के दम पर गाँव-गाँव तक संगठन मजबूत करने की रणनीति तैयार ..

कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन एवं सामूहिक कार्यशैली के महत्व से अवगत कराया और कहा कि अनुशासन ही सफलता की कुंजी है. 







                               


- जिला कार्यालय में आयोजित की गई बैठक

- संगठन को मजबूत करने के लिए नेताओं ने साझा किए विचार 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : बिहार की सियासत में अपनी जमीन मजबूत कर रही जन सुराज पार्टी ने बक्सर में सांगठनिक मजबूती और विस्तार को लेकर अपनी कमर कस ली है. स्थानीय जन सुराज पार्टी कार्यालय में संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के आला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. इस बैठक में आगामी दिनों में संगठन को धार देने और हर घर तक पहुँचने का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन जिला महामंत्री रघुबर सिंह द्वारा किया गया. बैठक के दौरान सभी नेताओं ने एक सुर में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया.

बैठक के मुख्य वक्ता शाहाबाद प्रभारी रविन्द्र कुमार द्विवेदी रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया. उनके प्रेरणादायक संबोधन से वहाँ मौजूद युवाओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखने को मिला. वहीं जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्र ने जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत को रेखांकित करते हुए पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक संगठन विस्तार तथा युवाओं की भागीदारी को सशक्त करने पर अपने विचार रखे. इसके साथ ही राज्य सलाहकार समिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन एवं सामूहिक कार्यशैली के महत्व से अवगत कराया और कहा कि अनुशासन ही सफलता की कुंजी है. बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने भी संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए अपने-अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए.

इस महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में जिले के तमाम प्रमुख चेहरों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही. बैठक में मुख्य रूप से योगेंद्र यादव, हसन खान, धनंजय पासवान, शंभु नाथ यादव, युवा अध्यक्ष अजित सम्राट, आशा देवी, रिंकी उपाध्याय, विजय कुमार पाठक, शंभु नाथ मिश्रा, फैयाज खान, विष्णु देव तिवारी, मनोज उपाध्याय, बनारसी बिहारी, छोटू पाण्डेय, दुर्गा आनंद मिश्रा, दीपक राय, प्रभात कुमार, शिव नंदन ठाकुर, सुभाष राम, धन जी उपाध्याय, नजीर खान, राजीव शर्मा, अमरेंद्र मिश्रा, दीपक सिंह, संजय सिंह, मनीष उपाध्याय और डॉ. जयशंकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जन सुराज के संदेश को बक्सर के हर गाँव और हर घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया. कार्यकर्ताओं के इस भारी हुजूम और उत्साह को देखकर साफ है कि बक्सर में जन सुराज आने वाले दिनों में एक बड़ी राजनीतिक ताकत बनने की ओर अग्रसर है.














Post a Comment

0 Comments