गरीबों की दहलीज तक पहुंचे मंत्री, बक्सर में ‘गरीब चौपाल यात्रा’ के तहत सुनीं समस्याएं ..

कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य गरीब, दलित और वंचित वर्ग की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान करना है. उन्होंने कहा कि गरीबों की समस्याएं किसी जाति या धर्म की नहीं होतीं, बल्कि सभी की जरूरतें लगभग एक जैसी होती हैं.






                               


- गोयल धर्मशाला में हुआ कार्यक्रम, मंत्री संतोष सुमन और पूर्व मंत्री अनिल कुमार ने किया उद्घाटन

- महासचिव ऋषि राय ने टोल प्लाजा पर किया भव्य स्वागत, मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन की संभाली जिम्मेदारी

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : बिहार सरकार के मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन गुरुवार को बक्सर पहुंचे, जहां “गरीब चौपाल यात्रा” के तहत उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं. यह कार्यक्रम गोयल धर्मशाला, स्टेशन रोड में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए.

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला अध्यक्ष बलीराम सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता रही. उन्होंने कहा कि यह चौपाल यात्रा पार्टी को सीधे जनता से जोड़ने का माध्यम बन रही है और इससे लोगों की समस्याओं को तुरंत आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है.

कार्यक्रम में जिला महासचिव ऋषि राय की भूमिका सबसे अधिक सक्रिय रही. उन्होंने मंत्री के आगमन पर टोल प्लाजा पर पहुंचकर भव्य स्वागत किया. इसके साथ ही उन्होंने पूरे कार्यक्रम में मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई और अंत में धन्यवाद ज्ञापन भी प्रस्तुत किया. उनकी सक्रिय भूमिका को संगठन में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री संतोष कुमार सुमन और पूर्व मंत्री अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

मंच से संबोधित करते हुए मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य गरीब, दलित और वंचित वर्ग की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान करना है. उन्होंने कहा कि गरीबों की समस्याएं किसी जाति या धर्म की नहीं होतीं, बल्कि सभी की जरूरतें लगभग एक जैसी होती हैं.

उन्होंने बताया कि कई लोग अपनी समस्याएं लेकर जिला या राजधानी तक नहीं पहुंच पाते, इसलिए पार्टी ने “गरीब चौपाल यात्रा” की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत पार्टी खुद लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रही है और उन्हें लिखित रूप में दर्ज किया जा रहा है.

मंत्री ने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों को एक विशेष सेल के माध्यम से संबंधित विभागों तक भेजा जाएगा और उसका फॉलोअप भी किया जाएगा. अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो पार्टी दोबारा उसी जिले में पहुंचकर उसकी समीक्षा करेगी.

उन्होंने यह भी कहा कि यह यात्रा लगातार चलने वाली प्रक्रिया है और रोटेशन के आधार पर अलग-अलग जिलों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी.

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पाण्डेय और राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर भी मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने इस अभियान को संगठन और जनता के बीच मजबूत सेतु बताया.

इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. नेताओं ने कहा कि यह पहल गरीबों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसे आगे भी जारी रखा जाएगा.












Post a Comment

0 Comments